Unhealthy Things: हमें अक्सर ही लगता है कि घर की संबसे गंदगी वाली जगह बाथरूम और गंदगी से भरपूर चीज टॉयलेट सीट (Toilet Seat) है. लेकिन, ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा का कहना है कि घर का टॉयलेट नहीं बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल की जाने वाली ऐसी 5 चीजें हैं जो गंदगी से भरपूर होती हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डॉ. मनन ने इस वीडियो को शेयर किया है और बताया है कि घर की संबसे गंदगी (Dirtiest Thing) वाली चीजें कौन-कौनसी हैं जिनकी सही तरह से सफाई ना की जाए तो ये आपको बीमार कर सकती हैं. आप भी जानिए बैक्टीरिया से भरपूर इन चीजों के बारे में.
टॉयलेट से भी ज्यादा गंदी होती हैं घर की ये चीजें
टीवी रिमोट
डॉ. मनन वोरा ने बताया कि टीवी का रिमोट (TV Remote) गंदगी से भरा हुआ होता है. इसे अक्सर ही तेल वाले हाथों से छुआ जाता है लेकिन सही ढंग से इसकी कभी सफाई नहीं होती है.
कटिंग बोर्ड
सब्जियों और फल समेत खाने की अलग-अलग चीजों को काटने के लिए कटिंग बोर्ड या चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन, अगर कटिंग बोर्ड को धोकर अच्छी तरह से सुखाकर ना रखा जाए तो खाने के टुकड़े इसपर चिपके रह सकते हैं जिसपर बैक्टीरिया पनपने लगता है.
स्मार्टफोन
फोन का इस्तेमाल लगभग हर जगह किया जाता है, चाहे खाने की टेबल हो या फिर टॉयलेट की सीट, लोगों के हाथों में हर समय फोन रहता ही है. वहीं, सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस, कैब और दोस्तों की कार वगैरह में भी फोन (Smartphone) हमारे साथ ही होता है लेकिन इसे भी सही तरह से साफ नहीं किया जाता है.
तकिये का कवर
मुंह से निकलने वाली लार से लेकर शरीर का पसीना भी तकिये के कवर पर इकट्ठा होता है. अगर तकिये के कवर्स को समय-समय पर साफ ना किया जाए तो यह गंदगी हर समय ही तकिये पर चिपकी रहती है और हमें बीमार करती है.
किचन का स्पॉन्ज
बर्तन साफ करने के लिए जिस स्पॉन्ज का इस्तेमाल किया जाता है वो गंदगी से भरपूर होता है. यह हमेशा गीला रहता है, इसपर हमेशा गंदगी चिपकी होती है और बैक्टीरिया पनपता है सो अलग. डॉक्टर मनन का कहना है कि पूरे घर की चाहे कितनी ही सफाई की जाए, लेकिन इन 5 चीजों की रेग्यूलर सफाई करना बेहद जरूरी होता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
3 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
5 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
8 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
22 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines