Women’s Health: नया साल सभी के लिए एक नया मौका लेकर आता है कि आप अपने जीवन को बदल सकते हैं. चाहे अपनी सेहत हो या अपनी स्किन और अपना मन, अगर सही फैसले लिए जाएं तो आप हर तरह से स्वस्थ (Healthy) रहते हैं. गाइनोकोलॉजिस्ट डॉ. मानसी नारलकर ने बताया कि ऐसे कुछ काम हैं जो हर महिला को जरूर करने चाहिए. इससे आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है और शरीर हर तरह के चैलेंज के लिए तैयार रहता है.
हर महिला को जरूर करने चाहिए ये 5 काम
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग – हर महिला को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूर करनी चाहिए. चाहे आपकी उम्र, फर्टिलिटी या प्रेग्नेंसी के लिए आपके प्लान कुछ भी हों, याद रखें कि हम सभी मेनोपोज की तरफ बढ़ रहे हैं. ऐसे में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से आपकी हड्डियां, मसल्स और हार्मोन आपको थैंक्यू कहेंगे.
प्रोटीन को प्रायोरिटी बनाना – भारतीय महिलाओं का खानपान ज्यादातर कार्ब्स से भरपूर होता है और लगता है कि एक कटोरी दाल ही भरपूर प्रोटीन दे देती है. लेकिन, ऐसा नहीं है. इसीलिए खानपान में प्रोटीन के बेहतर स्त्रोत शामिल करने बेहद जरूरी हैं.
पूरी नींद लेना – गाइनोकोलॉजिस्ट का कहना है कि हर रात 6 से 8 घंटों की पूरी नींद लेना जरूरी होता है.
पैप स्मियर करवाना – हर महिला को अपना पेप स्मियर करवा लेना चाहिए. यह एक छोटी सी चीज है लेकिन आपकी जिंदगी बचा सकती है.
खुद को प्रायोरिटाइज करें – सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप खुद को प्रायोरिटाइज करें यानी सबसे ऊपर रखें. महिलाएं पूरी दुनिया को खुद से ऊपर रखती हैं और खुद की सेहत का ख्याल रखना भूल जाती हैं. अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को नजरअंदाज करते हुए ऐसा ना करें.
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अपने खानपान का ध्यान रखें और पतले होने के चक्कर में क्रैश डाइटिंग करने से बचें.
- इमोशनल हेल्थ (Emotional Health) अच्छी रखने के लिए नेगेटिव बातों को बार-बार सोचने से बचें.
- रिश्ते और दोस्ती अगर आपको खुश नहीं करते हैं तो उन्हें अपनी प्रायोरिटी ना बनाएं.
- अपनों के साथ-साथ खुद को भी वक्त दें.
- एक्सरसाइज करके शरीर को और खुद से पॉजीटिव बातें करके अपने दिमाग को स्वस्थ रखें.
यह भी पढ़ें – यूरिन इन्फेक्शन को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताए जबरदस्त घरेलू उपाय
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
7 hrs agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
10 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
11 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
12 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
13 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
2 days agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
2 days agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines