Most Common Causes of Death in Delhi: दिल्ली में एक तरफ जहां आबादी तेजी से बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग कई समस्याओं के कारण अपनी जान भी गंवा रहे हैं. बढ़ती आबादी के बीच स्वास्थ्य चुनौतियां एक गंभीर मुद्दा है, जिससे जुड़ी एक रिपोर्ट डरा देने वाले आंकड़े पेश करती है. साल 2024 की डेथ रजिस्ट्रेशन (Death Registration) रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी में एक साल में लगभग 1.39 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं. यह आंकड़े काफी परेशान कर देने वाले हैं, लेकिन इन मौतों की वजह उससे ज्यादा परेशान करने वाली है.
यह भी पढ़ें:Heart Attack किस नस के ब्लॉक होने से आता है? ये लक्षण दिखें तो तुरंत हो जाएं सावधान
सबसे ज्यादा इन 5 वजहों से हो रही दिल्ली में लोगों की मौत
दिल्ली में हर दिन मौत होती है, लेकिन मौत के पीछे की वजह जानना भी बहुत जरूरी होता है. अगर आप दिल्ली में रहते हैं या नहीं भी रहते हों, इसकी जानकारी होने से आप वक्त रहते कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपने परिवार को बचा सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर दिल्ली में सबसे ज्यादा लोगों की मौत किस कारण होती है?
सांस से जुड़ी बीमारियां ले रही लोगों की जान
दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में साल 2024 के दौरान सांस से जुड़ी बीमारियों के वजह से 9,211 लोगों की मौत दर्ज की गई, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 8,801 था. पिछले कुछ सालों से यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो एक गंभीर चिंता का विषय है. इसमें अस्थमा, निमोनिया, फेफड़ों का कैंसर आदि संबंधी बीमारियां शामिल हैं. इनके लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, लगातार खांसी और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं आम तौर पर देखने को मिलती हैं. मौतों का ये आंकड़ा राजधानी में खराब हवा और स्वास्थ्य जोखिमों की ओर इशारा करता है.
सेप्टीसीमिया भी एक गंभीर बीमारी
रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में होने वाली मौतों में एक बड़ी वजह सेप्टीसीमिया (Septicemia) भी है. ये एक साइलेंट किलर (Silent Killer) के रूप में लोगों की जान ले रहा है. यह तब होता है जब संक्रमण खून में फैल जाता है और समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा साबित होता है.
शॉक लगने से भी हो रही सबसे ज्यादा मौत
इसके अलावा दिल्ली में बड़ी संख्या में मौतें ऐसे शॉक के मामलों में हुईं, जिनका सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अचानक ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) का बहुत ज्यादा गिर जाना या शरीर के किसी अहम अंग का काम करना बंद कर देना ऐसे शॉक की संभावित वजह हो सकती है. ऐसे मामलों में मरीज की हालत तेजी से बिगड़ती है और समय पर इलाज न मिलने पर जान का खतरा बढ़ जाता है, जिससे यह स्थिति और भी गंभीर बन जाती है.
टीबी अब भी जानलेवा
दिल्ली में मौतों के इन आंकड़ों में टीबी के मरीज भी शामिल हैं. आज भले आधुनिक इलाज मौजूद है, लेकिन यह बीमारी अब भी बहुत गंभीर है. रिपोर्ट के अनुसार, इन मौते के आंकड़ों में करीब 4.86 फीसदी मौतें टीबी की वजह से हुईं. कमजोर इम्यूनिटी और समय पर इलाज न मिलना इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है.
हाई ब्लड प्रेशर और लिवर डिजीज
हाई ब्लड प्रेशर के कारण 4.50 फीसदी और लिवर की बीमारियों से 4.21 फीसदी मौतें दर्ज की गईं. डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादा शराब पीना, मोटापा और खराब जीवनशैली इन बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ा रही हैं. अगर आपको इनमें से किसी भी चीज की दिक्कत है, तो डॉक्टर से सलाह लेते रहें और अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाएं. साथ ही रेगुलर चेकअप भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: अगर 3 हफ्ते से ज्यादा दिखें ये 2 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच, कैंसर स्पेशलिस्ट ने बताया गले के कैंसर का हो सकता है साइन
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
13 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
15 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
18 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines