Liver Damage: क्या पानी पीने जैसा आसान सा काम भी गलत हो सकता है? जवाब है हां. यह हमारा नहीं बल्कि डॉक्टर का कहना है. जनलर फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पानी पीने (Drinking Water) में की गई गलती पेट की सेहत ही नहीं बल्कि लिवर और पित्ताशय को भी नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप भी चाहते हैं कि सेहत सही रहे तो यहां जानिए पानी पीने में कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए. अगर आप ये गलतियां करते हैं तो आज ही संभल जाइए. यहां जानिए डॉ. शालिनी किन गलतियों का जिक्र कर रही हैं.
पानी पीने की ये गलतियां कर सकती हैं लिवर डैमेज
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि गलत तरीके से पानी पिया जाए तो पाचन धीमा हो जाता है और पेट फूलने या एसिडिटी होने की दिक्कत भी हो सकती है. इससे लिवर डैमेज का खतरा भी बढ़ता है. ऐसे में ऐसी 5 कॉमन गलतियां हैं जो सभी करते हैं –
खाने के बाद ठंडा पानी – खाना खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने पर डाइजेशन स्लो हो जाता है. इससे रोज-रोज ब्लोटिंग की समस्या होने लगेगी.
प्लास्टिक की बोतल से पानी पीना – धूप में या फिर लंबे समय से प्लास्टिक की बोतल में रखा हुआ पानी नहीं पीना चाहिए. इस पानी को पीने पर आपके शरीर में बहुत ज्यादा माइक्रोप्लास्टिक्स बढ़ जाएंगे जो लिवर को नुकसान पहुंचाएंगे और हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बनेंगे.
सोने से पहले पानी पीना – अगर आप भी सोने से पहले ढेर सारा पानी पी लेते हैं तो गलती करते हैं. ऐसा करने पर एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत होगी, नींद नहीं आएगी और इससे लिवर रिपेयर का प्रोसेस भी रुकेगा.
बहुत कम पानी पीना- अगर आप अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी नहीं पिएंगे और आवश्यक्ता से कम पानी पिएंगे तो कोंसट्रेटिव बाइल के चक्कर में गालब्लैडर में पथरी (Gallbladder Stone) या स्लज बन सकता है. पित्ताशय की पथरी से परेशान नहीं रहना तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दीजिए.
एकसाथ बहुत सारा पानी पीना – अगर आप एक बार में गट-गट करके बहुत ज्यादा पानी पी लेते हैं तो इससे गैस्ट्रिक जूस पतला हो सकता है और पाचन की प्रक्रिया धीमी पड़ने लगती है. यह आदत इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी खराब करती है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
37 mins agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
2 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
3 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
7 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
22 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
1 day agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines