Diabetes Nerve Damage: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को कई तरह से प्रभावित करती है. इसमें शरीर का ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और नसें डैमेज होने लगती हैं. डायबिटीज को पूरी तरह ठीक नहीं किया जा सकता है लेकिन मरीज हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) को मैनेज करना सीख जाता है. लेकिन, अक्सर ही जाने-अनजाने डायबिटीज के मरीज ऐसी कुछ गलतियां कर देते हैं जिनसे नर्व डैमेज तेजी से होता है. इंस्टाग्राम पर वैस्कुलर सर्जन और वेरिकोज वीन स्पेशलिस्ट डॉ. सुमित कपाड़िया ने पोस्ट शेयर करके बताया है कि वो कौन सी गलतियां हैं जो डायबिटीज के मरीजों को नहीं करनी चाहिए. आप भी जानिए डॉक्टर का क्या कहना है.
डायबिटीज में किन गलतियों से नर्व डैमेज होता है
डॉ. सुमित कपाड़िया का कहना है कि डायबिटीज रातभर में आपकी नसों को डैमेज नहीं करती है बल्कि ये आपके आदतें हैं जो धीरे-धीरे नर्व्स डैमेज होने की वजह बनती हैं. यहां ऐसी ही कुछ गलतियों का जिक्र किया जा रहा है जिनके कारण लोगों को आगे चलकर नर्व डैमेज, ब्लॉकेज और अल्सर जैसी दिक्कतें हो जाती हैं –
सिर्फ शुगर नंबर देखना – गुड फास्टिंग शुगर या HbA1c का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि आपकी धमनियां सुरक्षित हैं. इंसुलिन रेजिस्टेंस, इंफ्लेमेशन और लिपिड डैमेज धीरे-धीरे होता चला जाता है.
ब्लड प्रेशर और कॉलेस्ट्रोल को इग्नोर करना – डायबिटीज + हाई ब्लड प्रेशर + कॉलेस्ट्रोल धमनियों के लिए खतरनाक कॉम्बिनेशन है. ऐसे में सिर्फ शुगर को कंट्रोल करना काफी नहीं है.
कम चलना – पैरों में दिक्कत होने के कारण बहुत से मरीज कम चलते हैं. थकान और पैर का दर्द होता है तो लगता है चलने में दिक्कत हो इससे बेहतर चले हीं ना. लेकिन, ना चलने से या कहें इनएक्टिविटी से ब्लड सर्कुलेशन खराब होता है और धमनियों को ज्यादा डैमेज होने लगता है.
पैरों पर ध्यान ना देना – डायबिटीज के मरीजों के एक बड़ी गलती यह भी है कि जबतक पैरों पर घाव ना बनने लगे या अल्सर ना निकल आए तब तक वे पैरों का ख्याल नहीं रखते हैं और जब पैरों पर ध्यान जाता है तबतक स्थिति कई हद तक बिगड़ जाती है. पैर सुन्न होना और पांव की त्वचा का रंग बदलना इस दिक्कत के शुरुआती लक्षणों (Nerve Damage Symptoms) में शामिल है.
लक्षण पर ध्यान देना, लाइफस्टाइल ना सुधारना – डायबिटीज के मरीज अक्सर ही शरीर पर दिखने वाले लक्षणों को ठीक करने लगते हैं लेकिन अपने लाइफस्टाइल को नहीं बदलते. कम नींद लेना, खराब डाइट और घंटों तक बैठे रहने की आदत को बदलना ज्यादा जरूरी है.
डायबिटीज का मतलब सिर्फ शरीर के शुगर लेवल्स बढ़ना ही नहीं है बल्कि यह शरीर को अलग-अलग तरह से प्रभावित करने वाली कंडीशन है. यह आपके दिल, दिमाग, पैरों और किडनी को भी प्रभावित करती है. ऐसे में वैस्कुलर डैमेज को स्लो करने के लिए और इससे बचने के लिए समय रहते दिक्कतों को पहचानना और छुटकारा पाना जरूरी होता है. ऐसे में एक बार स्क्रीनिंग करवाने से काम नहीं बनता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको रेग्यूलर वैस्कुलर स्क्रीनिंग करवाना जरूरी है. दर्द शुरू होने से पहले से ही धमनियां ब्लॉक होने लगती हैं जिनका कुछ सिंपल टेस्ट से पता चल जाता है. ऐसे में दिक्कत बढ़े उसे पहले ही रेग्यूलर स्क्रीनिंग करवानी चाहिए.
यह भी पढ़ें – क्या मुंह में सफेद धब्बे का मतलब कैंसर है? यहां जानिए जीभ पर सफेद परत क्यों बनती है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Nana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
25 mins agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
14 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
15 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
16 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
18 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
19 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
19 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
22 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
23 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines