Healthy Diet: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है लेकिन अगर नाश्ता ही सही ना हो तो कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों की संभावना बढ़ जाती है. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि अगर सुबह का नाश्ता (Breakfast) सही ना हो और नाश्ते में कुछ जरूरी बातों का ध्यान ना रखा जाए तो सेहत खराब होते देर नहीं लगती. नाश्ते की गलतियां डायबिटीज (Diabetes) और वजन बढ़ने की वजह बन सकती हैं. ऐसे में आप भी जानिए डॉक्टर की बताई इन ब्रेकफास्ट मिस्टेक्स के बारे में.
नाश्ते की कौनसी गलतियां बनती हैं डायबिटीज की वजह
कार्बोहाइड्रेट्स खाना
डॉ. शालिनी सिंह सालुंके का कहना है कि नाश्ते में की जाने वाली पहली गलती है नाश्ते में सिर्फ उपमा, पोहा या परांठा वगैरह खाना जिनमें कोई प्रोटीन या फाइबर नहीं होता बल्कि सिर्फ कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं. इससे शुगर स्पाइक होने लगती है.
यह भी पढ़ें- पुरानी से पुरानी कब्ज को तोड़ देंगी रसोई की ये 2 चीजें, एकसाथ मिलाकर खाने पर Constipation से मिल जाएगा छुटकारा
चाय और कॉफी के साथ बिस्कुट या ब्रेड खाना
बहुत से लोगों की यह आदत होती है कि वे सुबह चाय या कॉफी के साथ बिस्कुट या ब्रेड खा लेते हैं. इससे शरीर को किसी तरह के पोषक तत्व नहीं मिलते हैं बल्कि शरीर में अनहेल्दी फैट्स और शुगर जाती है जिससे शुगर बढ़ सकती है और मोटापा हो सकता है.
फल के बजाय फलों का रस
सुबह साबुत फल खाने के बजाय फलों का जूस (Fruit Juice) पीना भी एक बड़ी गलती है. फलों के जूस पीने पर शरीर को फलों में मौजूद फाइबर नहीं मिलता बल्कि सिर्फ शुगर मिलती है.
देर से नाश्ता करना
सुबह समय से नाश्ता ना करना भी एक बड़ी गलती है. अगर 11 या 12 बजे तक कुछ ना खाया जाए और उसके बाद सीधा हाई कार्बोहाइड्रेट्स वाला मील लिया जाए तो इसके कारण शुगर स्पाइक (Sugar Spike) होने लगती है.
कच्चा सलाद खाना
कच्ची सब्जियों के सलाद या फिर फलों के सलाद में फाइबर, फ्रुक्टोस और एंटी-न्यूट्रिएंट्स होते हैं जिसके कारण ब्लोटिंग हो सकती है.
कैसा हो सुबह का नाश्ता
- सुबह के नाश्ते का फाइबर से भरपूर होना जरूरी है. आप नाश्ते में ओट्स, पूर्ण अनाज और फल व सब्जियों वाले फूड्स खा सकते हैं.
- प्रोटीन का सेवन भी एक अच्छा ऑप्शन होता है. अंडे, दही और टोफू अच्छे ब्रेकफास्ट ऑप्शंस हैं.
- एवोकाडो टोस्ट या फिर पनीर की भुर्जी भी सुबह नाश्ते में खाई जा सकती है.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप फलों का जूस पीने के बजाय ताजा फल खाएं. इससे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है.
- सब्जियों के बिना पोहा बनाने के बजाय आप ढेर सारी सब्जियों से भरपूर पोहा बनाकर खा सकते हैं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – हर दिन 10,000 कदम पूरे करने की डॉक्टर ने बताई ट्रिक, कहा शरीर रहेगा एकदम फिट
संबंधित खबरें
फैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
10 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
11 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
11 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
13 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
15 hrs agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
15 hrs agoबच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
17 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
19 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
19 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines