Health Tips: बहुत से लोग अपने सेहत और लाइफस्टाइल (Lifestyle) को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना फलों और सब्जियों (Fruits and Vegetable) का सेवन करते हैं. फलों को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा फल भी है जो कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है? खासकर ऐसे 4 प्रकार के लोगों के लिए यह फल परेशानी का कारण बन सकता है. आइए जानते हैं कौन-सा है वह फल और किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
अमरूद के साइड इफेक्ट | Guava Side Effects
अपच की समस्या वाले लोग
ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें अपच या एसिडिटी (Acidity) की समस्या रहती है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो अमरूद का सेवन न करें. अमरूद में अधिक मात्रा में फाइबर (Fiber) होता है, जो पेट फूलने और गैस (Gas) की समस्या बढ़ा सकता है, खासकर जब इसे खाली पेट खाया जाए.
इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) के मरीज
IBS से पीड़ित लोगों को दस्त, पेट दर्द या कब्ज (Constipation) की समस्या होती है. अमरूद में मौजूद फाइबर और बीज इन लक्षणों को और ज्यादा बढ़ा सकते हैं, जिससे पेट में मरोड़ और जलन हो सकती है.
ये भी पढ़ें- महिलाओं में दिखते हैं कैंसर के ये 5 संकेत, एक्सपर्ट ने बताया नजरअंदाज करना हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक
ठंडी या साइनस की पुरानी समस्या वाले लोग
जो लोग साइनस (Sinus) या बार-बार सर्दी-जुकाम (Cold and Cough) की समस्या से परेशान रहते हैं, उन्हें ठंड के मौसम में अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि इससे बलगम बन सकता है और गला खराब हो सकता है.
कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग
जो लोग हाल ही में किसी सर्जरी (Surgery) या गंभीर बीमारी से उबर रहे हैं, उनके लिए कच्चा अमरूद खाना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि हफ्ते में इन 2 चीजों को चबाने से नहीं होगा हार्ट आटैक और कैंसर का खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
8 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
12 hrs agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
14 hrs agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
16 hrs agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
1 day agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
1 day agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
1 day agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
1 day agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
2 days agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines