आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते हर किसी के लिए रोज जिम जाना या लंबे समय तक एक्सरसाइज करना आसान नहीं होता. वक्त की इतनी कमी है कि लोग खाना सही तरह से खा पा रहे हैं वही काफी है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि फिट रहने के लिए घंटों निकाले जाएं. रोजाना के शेड्यूल से कुछ मिनट निकालना और एक्टिविटी करना फायदेमंद हो सकता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बीएमसी मेडिसिन की रिसर्च में खुलासा किया गया है. इसमें रोजाना कुछ मिनट की एक्टिविटी करने से 13 तरह के कैंसर का खतरा कम पाया गया. खास बात यह रही कि जिन लोगों ने रोजाना एक्सरसाइज नहीं की थी, उनमें भी थोड़े समय की एक्टिविटी को कैंसर के कम खतरे से जोड़ा गया.
इसे भी पढ़ें- पावर Nap कितनी देर की होनी चाहिए? जानिए 10, 20 या 30 मिनट में कौन-सा बेहतर
किसकी है यह रिसर्च?
BMC Medicine में छपी एक नई स्टडी में करीब 60 हजार लोगों के डेटा को देखा गया. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि रोजाना की जाने वाली फिजिकल एक्टिविटी का कैंसर के जोखिम से क्या संबंध है. क्या 5 से 10 मिनट एक्टिविटी करना हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है और किन बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है.
क्या थी 3 मिनट की एक्टिविटी?
स्टडी में बताया गया है कि रोजाना थोड़ी देर ही सही लेकिन एक्टिविटी करना फायदेमंद हो सकता है. आप जिम न जाकर, सीढ़ियां चढ़ सकते हैं, तेज चलना या कुछ मिनट जॉगिंग करना आदि जैसी चीजें कर सकते हैं. अगर लगातार इन चीजों के किया जाए तो कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो सकता है.
15 मिनट वॉक करना भी हो सकता है फायदेमंद
अगर आप सिर्फ 15 मिनट चलते भी हैं तो यह बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि स्टडी सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी और कैंसर के जोखिम के बीच संबंध दिखाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ तीन मिनट की जॉगिंग कैंसर से बचने की गारंटी देता ही है.
किन बीमारियों में मिल सकता है फायदा?
शोधकर्ताओं ने 13 अलग-अलग कैंसर साइट्स को मिलाकर एक लिस्ट बनाई गई, जिसमें कुछ बीमारियों को शामिल किया गया. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी 13 कैंसर का खतरा समान रूप से कम हुआ. बाकी रिसर्च के आधार पर आपको इन बीमारियों में फायदा मिल सकता है जैसे- ब्लैडर कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, रेक्टल कैंसर, लंग कैंसर, किडनी कैंसर, लिवर कैंसर, गैस्ट्रिक कार्डिया कैंसर आदि.
क्या सिर्फ 3 मिनट की एक्सरसाइज काफी है?
ऐसा कहना सही नहीं होगा, क्योंकि सिर्फ 3 मिनट एक्सरसाइज करने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाए, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. ऐसा होना सिर्फ इंसान की हेल्थ पर भी निर्भर करता है और इस बात पर कि इंसान क्या खाता है. रिसर्च में यह बताया गया है कि अगर कोई इंसान लंबे समय तक बैठा रहता है या बहुत कम एक्टिविटी करता है तो उसके दिन में थोड़ी फुर्ती आ सकती है.
इसे भी पढ़ें- Myth and Fact: क्या रोज 6 गिलास पानी पीना जरूरी है? जानिए हर व्यक्ति के लिए क्यों अलग है पानी की जरूरत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
3 hrs agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
5 hrs agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
10 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
14 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
1 day agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
1 day agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- BMC Medicine
First published on:
Know More: Editorial Guidelines