3 मिनट की एक्टिविटी से कैंसर के जोखिम पर क्या पड़ सकता है असर? स्टडी में मिले ये संकेत

बीएमसी मेडिसिन की एक रिसर्च में बताया गया है कि अगर रोज थोड़ी देर तेज चला जाए, सीढ़ियां चढ़ना या जॉगिंग की जाए तो कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आप भी इन चीजों को अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

13 types of cancer risk know the facts 

क्या थी 3 मिनट की एक्टिविटी? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

आजकल बिजी लाइफस्टाइल के चलते हर किसी के लिए रोज जिम जाना या लंबे समय तक एक्सरसाइज करना आसान नहीं होता. वक्त की इतनी कमी है कि लोग खाना सही तरह से खा पा रहे हैं वही काफी है. हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि फिट रहने के लिए घंटों निकाले जाएं. रोजाना के शेड्यूल से कुछ मिनट निकालना और एक्टिविटी करना फायदेमंद हो सकता है. यह हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि बीएमसी मेडिसिन की रिसर्च में खुलासा किया गया है. इसमें रोजाना कुछ मिनट की एक्टिविटी करने से 13 तरह के कैंसर का खतरा कम पाया गया. खास बात यह रही कि जिन लोगों ने रोजाना एक्सरसाइज नहीं की थी, उनमें भी थोड़े समय की एक्टिविटी को कैंसर के कम खतरे से जोड़ा गया. 

इसे भी पढ़ें- पावर Nap कितनी देर की होनी चाहिए? जानिए 10, 20 या 30 मिनट में कौन-सा बेहतर

विज्ञापन

किसकी है यह रिसर्च?

BMC Medicine में छपी एक नई स्टडी में करीब 60 हजार लोगों के डेटा को देखा गया. इसमें यह समझने की कोशिश की गई कि रोजाना की जाने वाली फिजिकल एक्टिविटी का कैंसर के जोखिम से क्या संबंध है. क्या 5 से 10 मिनट एक्टिविटी करना हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है और किन बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है.

क्या थी 3 मिनट की एक्टिविटी?

स्टडी में बताया गया है कि रोजाना थोड़ी देर ही सही लेकिन एक्टिविटी करना फायदेमंद हो सकता है. आप जिम न जाकर, सीढ़ियां चढ़ सकते हैं, तेज चलना या कुछ मिनट जॉगिंग करना आदि जैसी चीजें कर सकते हैं. अगर लगातार इन चीजों के किया जाए तो कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा कम हो सकता है. 

15 मिनट वॉक करना भी हो सकता है फायदेमंद

अगर आप सिर्फ 15 मिनट चलते भी हैं तो यह बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि स्टडी सिर्फ फिजिकल एक्टिविटी और कैंसर के जोखिम के बीच संबंध दिखाती है. इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ तीन मिनट की जॉगिंग कैंसर से बचने की गारंटी देता ही है.

विज्ञापन

किन बीमारियों में मिल सकता है फायदा? 

शोधकर्ताओं ने 13 अलग-अलग कैंसर साइट्स को मिलाकर एक लिस्ट बनाई गई, जिसमें कुछ बीमारियों को शामिल किया गया. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन सभी 13 कैंसर का खतरा समान रूप से कम हुआ. बाकी रिसर्च के आधार पर आपको इन बीमारियों में फायदा मिल सकता है जैसे- ब्लैडर कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, कोलन कैंसर, रेक्टल कैंसर, लंग कैंसर, किडनी कैंसर, लिवर कैंसर, गैस्ट्रिक कार्डिया कैंसर आदि. 

क्या सिर्फ 3 मिनट की एक्सरसाइज काफी है?

ऐसा कहना सही नहीं होगा, क्योंकि सिर्फ 3 मिनट एक्सरसाइज करने से कैंसर जैसी बीमारी का खतरा कम हो जाए, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है. ऐसा होना सिर्फ इंसान की हेल्थ पर भी निर्भर करता है और इस बात पर कि इंसान क्या खाता है. रिसर्च में यह बताया गया है कि अगर कोई इंसान लंबे समय तक बैठा रहता है या बहुत कम एक्टिविटी करता है तो उसके दिन में थोड़ी फुर्ती आ सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन


विज्ञापन

Source- BMC Medicine

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ