Cancer Drug Launched In India: यूएस फर्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी ने भारत में अपना नया कैंसर ड्रग लॉन्च किया है. इस सोलिड ट्यूमर थेरैपी सेल्परकेटिनिब को भारत में नये ब्रांड टैनस्ट्राइव के नाम से लॉन्च किया गया है. यह एक ओरल ड्रग है जिसे वैश्विक तौर पर रेटेम्वो ब्रांड नाम से मार्केट में उतारा गया है और फेफड़ों के कैंसर और थायराइड कैंसर के उन मरीजों के लिए इसे अप्रूव किया गया है जिनमें ट्रांसफेक्शन जीन के दौरान रिअरेंजमेंट (RET) के कारण म्यूटेशन या फ्यूजन हुआ हो.
यह भी पढ़ें – क्या अपने अंदर गुस्सा दबाए रखने से हो सकती है ऑटोइम्यून डिजीज? जानिए क्या कहती है स्टडी
भारत में 2,15,000 रुपए में मिलेगा यह ड्रग
भारत में इस कैंसर ड्रग का एक डिब्बा 2,15,000 रुपए में मिलेगा और हर डिब्बे में 14 दिनों के ट्रीटमेंट के लिए टैबलेट होगी. इसमें रोजाना की 2 टैबलेट्स होंगी. टैनस्ट्राइव दवा की भारत में 4 डोज उपलब्ध हैं – 40mg, 80 mg, 120mg और 160mg.
कैसे काम करता है यह ड्रग
कैंसर का यह ड्रग उन मरीजों के लिए बनाया गया है जिनके शरीर में RET जीन में बदलाव पाया जाता है. यह जीन बदलाव कोशिकाओं के तेजी से बढ़ने का संकेत देता है और टैनस्ट्राइव कैंसर कोशिकाओं पर असर करने के बजाय जीन बदलाव को निशाना बनाता है. जीन बीमारी को बढ़ावा देते हैं, ऐसे में सीधा जीन पर प्रभाव डालने वाली यह दवा बीमारी की जड़ पर असर करने की कोशिश करती है.
यह दवा RET काइनेज डोमेन से बाइंड होकर इसे Adenosine Triphosphate इस्तेमाल करने नहीं देती है, यह सेल्स की एनर्जी है जो सिग्नल्स को पास करने का काम करती है. कैंसर का यह ड्रग इस सिग्नल को ब्रेक करता है जिससे कैंसर सेल्स के अंदर ग्रोथ रुक जाती है, यानी ट्यूमर की ग्रोथ कम कम होना शुरू हो जाती है.
सेल्परकेटिनिब को US FDA से साल 2020 में अप्रूवल मिल गया था, इसके बाद EMA से साल 2021 में अप्रूवल मिला था. हालांकि, प्रोडक्ट के लेबल पर यह चेतावनी दी गई है कि इससे लिवर टॉक्सिसिटी, हाइपरटेंशन और दिल से जुड़ी कॉम्प्लिकेशंस का खतरा रहता है.
यह भी पढ़ें – कान पर भी नजर आ सकते हैं स्किन कैंसर के लक्षण, ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
6 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
8 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
9 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
11 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
11 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
15 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines