Rajesh Bharti
Read More
---विज्ञापन---
World Laughter Day 2024 : हैप्पीनेस एक ऐसी मेडिसिन है जो स्ट्रेस को दूर रखती है। जब तनाव ही नहीं होगा तो शरीर की कई बीमारियां कोसों दूर रहेंगी। काफी लोग तनाव कम करने और खुश रहने के लिए लाफ्टर थेरेपी का भी इस्तेमाल करते हैं। खुश सिर्फ बाहर से ही नहीं, दिल से भी होना चाहिए क्योंकि इसका संबंध दिमाग से होता है। हंसना और मुस्कुराना किसी एक्सरसाइज से भी कम नहीं होता। एक बार हंसने से चेहरे की 12 से 15 मसल्स एक्टिव होती हैं।
कई स्टडी में सामने आया है कि दिन में 10 मिनट की हंसी भी काफी होती है। हंसने से न केवल सांस तेज होती है, बल्कि दिल की धड़कनें भी बढ़ जाती हैं। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इस कारण पूरे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह भी अच्छे से हो जाता है। जब शरीर में ब्लड और ऑक्सीजन का सर्कुलेशन सही बना रहता है तो शरीर में एनर्जी बढ़ जाती है जिससे इंसान एक्टिव रहता है।

आज World Laughter Day है।
हंसने का संबंध फील गुड हार्मोन से भी है। हंसने से शरीर में एंडॉर्फिंस केमिकल और ऑक्सिटोसिन हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनता है। ये हार्मोन मूड को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इससे स्ट्रेस दूर होती है। इतना ही नहीं, हंसने से कैलोरी भी बर्न होती है।
यह भी पढ़ें : World Smile Day: हंसना भी है जरूरी, जानिए इसके 7 फायदे
हंसी भी कई तरह की होती है। इसमें मुस्कुराना, दबी हंसी या हल्की हंसी, बनावटी हंसी, खिलखिलाना, ठहाके मारकर हंसना आदि शामिल हैं। इसमें ठहाके मारकर हंसना सेहत के लिए ज्यादा अच्छा माना गया है। इससे चेहरे के साथ-साथ पेट और शरीर के दूसरे अंगों की भी एक्सरसाइज हो जाती है। वैसे अगर कोई दिल से मुस्कुरा भी ले तो भी यह सेहत के लिए अच्छी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।