Diabetes Warning Signs: डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है जिसमें शरीर के अंदर ब्लड शुगर या ग्लूकोज का स्तर सामान्य से ज्यादा हो जाता है. डायबिटीज ऐसी कंडीशन है जो पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती है लेकिन व्यक्ति इसे मैनेज करना सीखकर बेहतर जिंदगी जी सकता है. लेकिन, डायबिटीज का समय रहते पता लगाना जरूरी है जिससे यह शरीर को ज्यादा नुकसान ना पहुंचा सके. इसपर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की मेडिकल जर्नल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डायबिटीज के शुरुआती लक्षण (Diabetes Symptoms) कैसे नजर आते हैं और इन लक्षणों को किस तरह पहचाना जा सकता है.
यह भी पढ़ें – आप भी खाते हैं वनस्पति घी? AIIMS की डाइटीशियन ने बताया दिल पर क्या असर डालता है डालडा
डायबिटीज के वॉर्निंग साइन और लक्षण
डायबिटीज में शरीर को सालों पहले से डैमेज होना शुरू हो जाता है. लक्षण पहचाने जाएं उससे पहले ही दिक्कतें थोड़ी-थोड़ी पनपती चली जाती हैं. ऐसे में टाइप 2 डायबिटीज में ये वॉर्निंग साइन नजर आ सकते हैं –
- बिना वजह वजन कम होना
- हमेशा ही थकान महसूस होना
- इरिटेटेड महससू करना
- जननांगों पर, स्किन पर, यूरिनरी ट्रैक्ट में, ओरल कैविटी में आयदिन इंफेक्शन होना और चोट लगने पर चोट का धीरे भरना
- मुंह में सूखापन महसूस होना
- पैरों में जलन महसूस होना, दर्द होना और सुन्नपन्न महसूस होना
- खुजली होना
- खाना खाने के कुछ घंटों बाद ब्लड शुगर का गिरना
- गर्दन पर काले धब्बे नजर आना, बगलों में या जननांगों के पास इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण कालापन दिखना
- देखने में दिक्कत आना
- इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होना
डायबिटीज के लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना और बहुत भूख लगना भी शामिल है. इसके अलावा, ब्लड शुगर का बढ़ जाना (High Blood Sugar) और बेचैनी होना और शरीर में दर्द रहना जैसे लक्षण भी नजर आते हैं.
प्री-डायबिटीज को पहचानना भी है जरूरी
प्रीडायबिटीज स्टेज में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है. प्रीडायबिटीज में व्यक्ति को खाना खाने के 2 से 3 घंटे बाद ब्लड शुगर गिरने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. यह इंसुलिन मेटाबॉलिज्म के बिगड़ने का संकेत हो सकता है. ऐसे में व्यक्ति को स्क्रीनिंग या डायबिटीज का टेस्ट जरूर कराना चाहिए.
किन लोगों में डायबिटीज होने का रिस्क ज्यादा होता है
कई स्टडीज में इस बात का जिक्र किया गया है कि डायबिटीज का खतरा किन लोगों को ज्यादा है. ये ऐसे कुछ रिस्क फैक्टर्स हैं जो व्यक्ति में डायबिटीज की वजह बन सकते हैं –
- परिवार में अगर किसी को डायबिटीज रही हो
- जिनकी उम्र 35 वर्ष से ज्यादा है
- वजन ज्यादा होना या मोटापा
- अपर बॉडी या कमर का ज्यादा बड़ा होना
- ब्लड प्रेशर की दिक्कत हो अगर
- हाल ही में अगर वजन बढ़ा हो
- जीवनशैली एक्टिव ना होना
- गैस्टेशनल डायबिटीज.
यह भी पढ़ें – महिलाओं में यीस्ट संक्रमण के क्या लक्षण हैं? स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया Yeast Infection से कैसे मिलेगा छुटकारा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
17 hrs ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
18 hrs agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
22 hrs agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
1 day agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
1 day agoबिना दर्द की गांठ भी हो सकती है कैंसर का संकेत, गलती से न करें इग्नोर
1 day agoकिस बीमारी के बाद हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है? जानिए यहां
1 day agoLung Cancer Symptoms: ये 6 दिक्कतें हो सकती हैं फेफड़ों के कैंसर का लक्षण
2 days agoदुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines