Cancer Causing Foods: क्या आप जानते हैं कि आपकी रोजमर्रा की खाने-पीने की आदतें आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं? कुछ ऐसे फूड आइटम्स हैं जिन्हें हम स्वाद या सुविधा के लिए अक्सर खाते हैं, लेकिन ये धीरे-धीरे हमारे स्वास्थ्य के लिए जहर बन सकते हैं। इनमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स और तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को न्योता दे सकते हैं। सोडा, प्रोसेस्ड मीट, ट्रांस फैट और आर्टिफिशियल कलर्स जैसे फूड प्रोडक्ट दुनिया के कई देशों में बैन हो चुके हैं। आखिर कौन से हैं ये खतरनाक फूड और ये हमारे शरीर पर कैसे असर डालते हैं?
ट्रांस फैट (Trans Fat)
ट्रांस फैट शरीर के लिए सबसे खराब वसा (फैट) में से एक है। यह “खराब” कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को बढ़ाता है और दिल की बीमारियों के साथ-साथ कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। डेनमार्क दुनिया का पहला देश है जिसने 2003 में ट्रांस फैट के इस्तेमाल पर रोक लगाई।
आर्टिफिशियल फूड कलर (Artificial Food Color)
कुछ रंग जैसे टार्टाजीन, एल्यूरा रेड और सनसेट येलो खाने में मिलाए जाते हैं। ये रंग कैंसरकारी हो सकते हैं। नॉर्वे, फिनलैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और ब्रिटेन जैसे देशों में इन पर बैन है क्योंकि यह शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।
आर्टिफिशियल स्वीटनर (Artificial Sweetener)
कुछ मीठे चीजें जैसे एसेसल्फेम पोटेशियम का उपयोग चीनी की जगह किया जाता है। कुछ रिसर्च में बताया गया है कि यह कैंसर का कारण बन सकता है। इसे ज्यादा खाने से सावधान रहना चाहिए।
प्रोसेस्ड मीट (Processed Meat)
सॉसेज, सलामी और अन्य प्रोसेस्ड मीट में नाइट्राइट और नाइट्रेट नाम के केमिकल होते हैं, जो कैंसर पैदा कर सकते हैं। नॉर्वे जैसे देशों में इन केमिकल्स के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
सोडा (Soda)
सोडा और मीठे ड्रिंक्स में बहुत ज्यादा चीनी होती है। यह मोटापा, डायबिटीज और सूजन (inflammation) को बढ़ाते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसमें फॉस्फोरिक एसिड होता है, जो हड्डियों को कमजोर कर देता है।
कैन्ड फूड (Canned Food)
कैन्ड फूड में BPA नाम का केमिकल होता है, जो हार्मोन में गड़बड़ी करता है। इससे ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। BPA-फ्री कैन भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होते, इसलिए सावधानी जरूरी है।
ग्रिल्ड और जले हुए मांस (Grilled and Charred Meat)
मांस को ग्रिल या तेज आंच पर भूनने से HCAs और PAHs जैसे केमिकल बनते हैं। ये पेट, आंत और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं। इसे खाने से बचना चाहिए या कम मात्रा में खाना चाहिए।
अल्कोहल (Alcohol)
ज्यादा मात्रा में अल्कोहल पीने से लिवर, किडनी और दिल को नुकसान होता है। यह मुंह, गले, लिवर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ा देता है। रिसर्च के अनुसार, अल्कोहल के कारण होने वाली बीमारियों से कैंसर से जुड़ी 5.8% मौतें होती हैं।
आलू के चिप्स (Potato Chips)
आलू के चिप्स में फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है और ये हानिकारक केमिकल्स से भरे होते हैं। यह शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं और कैंसर के विकास में सहायक बन सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट (Dairy products)
कुछ रिसर्च यह कहती हैं कि डेयरी प्रोडक्ट आंतों के कैंसर का खतरा कम कर सकते हैं, लेकिन ऑक्सफोर्ड पॉपुलेशन हेल्थ, पेकिन यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के एक अध्ययन में यह पाया गया कि जो लोग डेयरी उत्पाद रोज खाते थे, उन्हें लिवर और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा था। बता दें 50 ग्राम डेयरी प्रोडक्ट खाने से लिवर कैंसर का खतरा 12% और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 17% बढ़ जाता है।
संबंधित खबरें
बच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 hr agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
3 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
16 hrs agoचलने-फिरने में फूलती है सांस तो सावधान! कमजोरी समझकर न करें नजरअंदाज
18 hrs agoखाने के बाद बस 10 मिनट चलने की आदत कितनी फायदेमंद?
19 hrs agoप्लेग बीमारी क्या है और कैसे फैलती है? जानिए इसके लक्षण, क्या हैं तरीके
21 hrs agoक्या साथ बैठकर खाना खाने से फैलता है TB? AIIMS के डॉक्टरों ने बताया सच
1 day agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
1 day agoआंवला जूस, फल या पाउडर? बदलते मौसम में किसका सेवन करना रहेगा बेहतर
1 day agoघाव भरने में हो रही है देरी? नजरअंदाज न करें, डायबिटीज का हो सकता है संकेत!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines