हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Healthy Drink: चेहरे की रंगत को सुधार देता है 1 गिलास टमाटर का जूस, इस विधि से बनाकर पीएं

विज्ञापन
Tomato Juice

How To Make Tomato Juice: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसको आमतौर पर हर डिश या सब्जी में मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि टमाटर कई जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर से भरपूर होता है जोकि आपको कई सेहत लाभ प्रदान करता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप रोजाना 1 गिलास टमाटर का जूस नाश्ते के तौर पर पीते हैं तो इससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और आप दिनभर एनर्जी से भरा महसूस करते हैं।

अभी पढ़ें – Weight Loss Diet: हेल्दी मल्टीग्रेन इडली खाकर तेजी से घटने लगता है वजन, ये रही बनाने की विधि

विज्ञापन

इसके साथ ही इससे आपकी स्किन भी आंतरिक तौर पर हेल्दी बनी रहती है और आपकी रंगत में भी सुधार होता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपका दिल भी दुरुस्त बना रहता है। ये स्वाद में बहुत अच्छा लगता है, तो चलिए जानते हैं टमाटर का जूस (How To Make Tomato Juice) बनाने की विधि-

टमाटर का जूस बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • गाजर
  • टमाटर
  • काली मिर्च पाउडर
  • अजवाइन के पत्ते
  • नमक स्वादानुसार

अभी पढ़ें – Metal Health Care: भागदौड़ भरी लाइफ में मानसिक थकान को दूर करेंगे ये 5 घरेलू उपचार

विज्ञापन

टमाटर का जूस कैसे बनाएं? (How To Make Tomato Juice)

  • टमाटर का जूस बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर और गाजर को अच्छे से धोकर काट लें।
  • फिर आप एक मिक्सर जार में टमाटर, गाजर और अजवाइन के पत्ते डालें।
  • इसके बाद आप इनको अच्छी तरह से पीसकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • फिर आप इस जूस को एक सर्विंग गिलास में डालें।
  • इसके बाद आप इसमें ऊपर से काली मिर्च पाउडर और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं।
  • अब आपका हेल्दी और टेस्टी टमाटर का जूस बनकर तैयार हो चुका है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola