नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री सीखने, कौशल, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच संबंधों को व्यापक बनाने के लिए बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान प्रधान ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष जेसन क्लेयर के साथ ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा परिषद की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
अभी पढ़ें – ‘भारत के साथ हम स्थायी शांति चाहते हैं, युद्ध कोई विकल्प नहीं’, पाक PM शहबाज शरीफ
अपने प्रस्थान से पहले एक बयान में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत के शिक्षा क्षेत्र में सुधार और भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों में नए उत्साह ने दोनों पक्षों के लिए “हमारे सहयोग के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में ज्ञान अर्थव्यवस्था को स्थापित करने” के लिए अपार अवसर खोले हैं। बता दें धमेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के साथ केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री भी हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह दौरा हमारी एकता को गति देगा, अंतरराष्ट्रीय ज्ञान पुलों का निर्माण करने में मदद करेगा, सीखने, कौशल के सभी क्षेत्रों में सभी स्तरों पर हमारे जुड़ाव को ओर व्यापक करेगा। वह बोले दौरे के दौरान अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता और लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव को गहरा करना हमारा उद्देश्य रहेगा।
अभी पढ़ें – पिता के लिए लिखती थी लेख, पुतिन के ‘दिमाग’ कहे जाने वाले डुगिन की बेटी डारिया
प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे
अपनी यात्रा के पहले दिन 21 अगस्त को केंद्रीय मंत्री भारतीय मूल के लोगों से बातचीत करेंगे। वह जेसन क्लेयर के साथ ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद की छठी बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए अगले दिन पश्चिमी सिडनी विश्वविद्यालय (डब्ल्यूएसयू) का दौरा करेंगे। एनएसडब्ल्यू शिक्षा मंत्री सारा मिशेल केंद्रीय मंत्री के साथ एक स्कूल का दौरा करेंगे। वह सिडनी स्थित टीएएफई एनएसएफ (ऑस्ट्रेलिया में अग्रणी शिक्षा प्रदाता) और न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय (यूएनएसडब्ल्यू) का भी दौरा करेंगे जहां वे कुलपतियों और ऑस्ट्रेलियाई सरकार, शिक्षा विभाग के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
5 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
9 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
12 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
20 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
21 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
22 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
22 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
23 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
23 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines