हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

World News: ओम बिरला बोले- भारत और नीदरलैंड मजबूत संबंध साझा करते हैं

विज्ञापन

हैलिफैक्स: भारत और नीदरलैंड मजबूत राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध साझा करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को यह बात कनाडा के हैलिफैक्स में हो रहे 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में कहीं। वह यहां भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। यात्रा के पहले चरण में नीदरलैंड पहुंचे हैं। इस अवसर पर बिरला ने नीदरलैंड्स के सीनेट के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जान एंथोनी ब्रुजन से नीदरलैंड में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने संसदीय सहयोग बढ़ाने और भारत और नीदरलैंड के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के विस्तार और पारस्परिक हित के कई अन्य मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

अभी पढ़ें – कल उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग बैठक में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री

एक लंबा सफर तय करेगी
अपने विशेष संबोधन के दौरान नीदरलैंड में भारतीय डायस्पोरा के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि नीदरलैंड में भारतीय समुदाय अपने समर्पण, विशेषज्ञता और व्यावसायिकता के माध्यम से अर्थव्यवस्था और समाज को मजबूत कर रहा है। यह देखते हुए कि वे ऐतिहासिक रूप से दो करीबी देशों के बीच एक सेतु का काम कर रहे हैं बिड़ला ने आशा व्यक्त की कि यह यात्रा भारत और नीदरलैंड के बीच घनिष्ठ और सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने में एक लंबा सफर तय करेगी।

अभी पढ़ें – रूस में ISIS का सुसाइड बॉम्बर गिरफ्तार, भारत के बड़े नेता पर हमले की रच रहा था साजिश

नवाचार की प्रासंगिकता

वहीं, इंडिया हाउस में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रों के समूह में भारत के बढ़ते कद पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में सामाजिक-आर्थिक प्रगति और स्टार्ट-अप और नवाचार की प्रासंगिकता के बारे में भी बताया। बिड़ला ने प्रवासी भारतीयों से भारत की विकास गाथा का लाभ उठाने का आग्रह किया। इससे पहले बिड़ला ने हेग स्थित सेवा धाम हिंदू केंद्र का दौरा किया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा के प्रतीक के रूप में सेवा धाम हिंदू केंद्र में मंदिर को एक गणेश प्रतिमा भी भेंट की।

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें