हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Video: चलता हुआ झूला टूटा, पांच फीट दूर 90 डिग्री कोण पर खड़ा हुआ और पलट गया

गाजियाबाद में झूला टूटा
विज्ञापन

गाजियाबाद: गाजियाबाद के रामलीला मैदान में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां शुक्रवार रात एक तेज झूला टूटा। फिर करीब पांच फीट दूर जाकर पहले 90 डिग्री कोण में खड़ा हुआ और पलट गया। जिससे उसमें बैठे तीन बच्चे और एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को समीप के अस्पाल में इलाज के लिए पहुंचाया गया।

अभी पढ़ें कानपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 25 से ज्यादा की मौत

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक झूले का नाम ब्रेक डांस है। जैसा वीडियो में दिख रहा है यह बड़ी तेज घूमता है। बताया जा राह है कि एक झूला पहले से एक तरफ अधिक झूका हुआ था। लेकिन संचालक ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब झूला तेज रफ्तार में था तो अचानक टूट पलट गया। रामलीला कमेटी और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल रामलीला मैदान के सभी झूले बंद करवा दिए हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल् बन गया। चीख-पुकार के बीच घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। घटना रात 11 बजे हुई थी। पुलिस झूला संचालकों से बातचीत कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola