इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, खबर सुनकर यंग प्लेयर ने कहा- 'मैं इन चीज़ों पर ध्यान नहीं देता'

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक पारी से न सिर्फ क्रिकेट मैदान में धमाल मचाया है, बल्कि इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ डाला है. वो इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय शख्स बन गए हैं, विराट कोहली भी इस मामले में उनसे पीछे हैं.

Vaibhav Suryavanshi Virat Kohli

Vaibhav Suryavanshi Virat Kohli

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi: भारत के 14 साल के बैटिंग टैलेंट वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में यूएई के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप मैच में 95 गेंदों पर शानदार 171 रन बनाए. यूएई के खिलाफ ग्रुप ए के पहले मैच में वैभव की इस विस्फोटक पारी ने उन्हें पुरुषों के अंडर-19 वनडे में सबसे बड़े निडी स्कोर की लिस्ट में 9वें स्थान पर भी पहुंचा दिया है. इसके बाद वो साल 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं. इसको लेकर यंग वैभव क्या सोचते हैं उन्होंने खुलकर अपने विचार रखे.

सबसे ज्यादा धक्के का रिकॉर्ड

बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में किसी भारतीय की तरफ से दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाया है, जो 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ अंबाती रायडू के नाबाद 177 रन के बाद दूसरे नंबर पर है. इस टीनएजर की तूफानी पारी में 9 चौके और 14 छक्के शामिल थे, जिससे उन्होंने एक ही अंडर-19 पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया.

विज्ञापन

विराट से आगे निकले वैभव

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में, ब्रॉडकास्टर ने सूर्यवंशी की बढ़ती पॉपुलैरिटी की तरफ ध्यान दिलाया, और बताया कि उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़कर भारत के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शख्स बन गए हैं और ग्लोबल लिस्ट में छठे स्थान पर हैं. ब्रॉडकास्टर ने पूछा, ‘जब हम आपके बारे में रिसर्च करते हैं, तो शायद आपको इस बारे में पता न हो. गूगल के मुताबिक, पिछले एक साल में आप भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंसान हैं, यहां तक ​​कि विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. आप दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शक्स के मामले में छठे स्थान पर हैं. हमारा काम आपको आगे बढ़ाना है; हमारा काम आपके बारे में रिसर्च करना है. लेकिन ये आपका काम नहीं है; आपका काम फोकस बनाए रखना है. इस सारी चर्चाओं के बीच आप कैसे जमीन से जुड़े रहते हैं?’

‘मुझे अच्छा लगता है’

अचानक मिली इतनी ज्यादा अटेंशन से निपटने के बारे में पूछे जाने पर, सूर्यवंशी ने अपनी विनम्रता के साथ जवाब दिया, ‘मैं इन चीज़ों पर ध्यान नहीं देता. मैं अपने खेल पर फोकस रखता हूं. हां, मुझे इन बातों के बारे में पता चलता है, और अच्छा लगता है. मैं इसे देखता हूं, इसके बारे में अच्छा महसूस करता हूं और फिर आगे बढ़ जाता हूं. बस इतना ही.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ