---विज्ञापन---

Supertech Twin Towers Demolition: आज ध्वस्त कर दिया जाएगा नोएडा का ट्विन टावर

Supertech Twin Towers Demolition: नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर को आज ध्वस्त किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे दोनों टावर टी-16 और टी-17 को धवस्त किया जाएगा। इन टावरों में 9,640 छेद कर 3700 किलोग्राम बारूद भरा गया है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंची इन इमारतों को 9 सेकेंड के भीतर जमींदोज […]

---खबर नीचे जारी है---

Supertech Twin Towers Demolition: नोएडा सेक्टर 93ए में बने सुपरटेक ट्विन टावर को आज ध्वस्त किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे दोनों टावर टी-16 और टी-17 को धवस्त किया जाएगा। इन टावरों में 9,640 छेद कर 3700 किलोग्राम बारूद भरा गया है, जो कुतुब मीनार से भी ऊंची इन इमारतों को 9 सेकेंड के भीतर जमींदोज कर देंगे।

इस दौरान दोपहर 2 से 3 बजे के बीच एक्सप्रेसवे को भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान ट्विन टावर के 1 किलोमीटर के दायरे में किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही एक किलोमीटर के दायरे में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

---खबर नीचे जारी है---

इसको लेकर ट्रैफिक डायवर्जन का भी पूरा प्लान तैयार किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट, गौतम बुद्ध नगर की ओर से डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। ताकि उस दिन आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के बाद वायु प्रदूषण को मापने के लिए प्रभावित क्षेत्र में कुल 6 जगह पर मैनुअल एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित कर दिए गए हैं, जो कल सुबह से काम करने शुरू कर देंगे। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण द्वारा आईटीएमएस के जरिये लाइव डाटा वाले तीन एयर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग स्टेशन से भी वायु गुणवत्ता पर निगरानी रखी जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

प्राधिकरण द्वारा कार्यस्थल के करीब बने आवासीय परिसरों के निकट वायु धूल प्रदूषण की रोकथाम हेतु 15 स्थलों पर एंटी स्मॉग गन स्थापित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही एंटी स्मॉग गनों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हर एंटी स्मॉग गन के साथ एक वाटर टैंकर का भी इंतज़ाम किया जा रहा है। डेमॉलिशन की कार्यवाही करने वाली कंपनी के मुताबिक करीब 28000 नीट्रिक टन मलबा मानकों के अनुसार प्राधिकरण के सेक्टर 80 स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में साइंटिफिक निस्तारण के लिए पंहुचाया जाएगा।

प्राधिकरण स्तर पर प्रभावित क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए चार मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की तैनाती की गई है। साथ ही 100 सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। प्रभावित क्षेत्र में सड़क, फुटपाथ, सेन्ट्रल वर्ज तथा पेड़ पौधों की धुलाई के लिए 50 वाटर टैंकर्स का प्रबन्ध किया गया है। अथॉरिटी के साथ सामंजस्य के लिए उद्यान नियोजन, ट्राफिक सेल, जन स्वास्थ्य विभाग, सिविल, आपदा प्रबन्धन, जल विभाग आदि के अधिकारियों की भी सुरक्षित ध्वस्तीकरण और उसके बाद आवश्यक प्रबन्धन करने के लिए ड्यूटी लगा दी गई है।

---खबर नीचे जारी है---

नोएडा ऑथोरिटी एक कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की है जो इमारत ढहाने के बाद किसी भी आपात स्थिति से निपटने की शिकायत दर्ज कर करवाई करेगा। कन्ट्रोल रूम 28 अगस्त की सुबह 6 बजे शुरू हो जाएगा और 30 अगस्त 24 घंटे काम करेगा। इन नम्बरों पर सूचना / शिकायत दर्ज की जा सकती है।

0120-2425301, 0120-2425302, 0120-2425025 11

---खबर नीचे जारी है---

इमारत के आसपस तैनात लोगों के लिए एन-95 मास्क तथा कैप प्रदान किए जायेंगे। प्रभावित क्षेत्र में व्यक्तियों का प्रवेश / आवागमन सायं 5.00 बजे के बाद ही सभव हो पायेगा।

First published on: Aug 28, 2022 07:32 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola