हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow News: तालाब में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 10 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में सोमवार को नवरात्रि के पहले दिन एक बड़ा हादसा हो गया। शहर से करीब 30 किमी दूर एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अभी पढ़ें – Bihar News: सरकारी ऑफिस से स्कूल तक सिर पर किताब ढोकर ले गए छात्र, हेडमास्टर सस्पेंड

बच्चे के मुंडन संस्कार में जा रहे थे सभी

घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सीतापुर जिले के रहने वाले छुन्नन के बेटे का मुंडन संस्कार होना था। सोमवार को वह अपने रिश्तेदारों और आसपास रहने वाले लोगों को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर इटौंजा के ऊनई देवी मंदिर पर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान वहां से उससे भी तेज रफ्तार में एक ट्रक गुजरा, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। ट्रैक्टर और ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार बताए जा रहे थे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Noida News: पुलिसवाले ने 10 साल की बच्ची से की छेड़छाड़, चाइल्डलाइन की शिकायत पर हुआ बड़ा एक्शन

मौके पर मची चीख पुकार, 45 भर्ती कराए

हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक सभी लोगों को तालाब से निकाला गया। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

CM योगी ने जताया दुख, दिए ये निर्देश

वहीं हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं कि DM और SSP तत्काल मौके पर पहुंचें। राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाए जाए। सभी घायलों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करें। साथ ही मामले में लापरवाही न बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola