---विज्ञापन---

Religion angle-right

Utpanna Ekadashi 2024: उत्पन्ना एकादशी की रात करें ये 3 उपाय, धन-धान्य और खुशियों में होगी बरकत!

Utpanna Ekadashi 2024: मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की कृष्ण पक्ष उत्पन्ना एकादशी पर आज मंगलवार 26 नवंबर को 3 शुभ योगों का संयोग हो रहा है। इन शुभ योगों में आज की रात कुछ खास उपाय से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

Utpanna Ekadashi 2024: साल की 24 एकादशियों में श्रेष्ठ और विशेष फलदायी मानी गई उत्पन्ना एकादशी मार्गशीर्ष यानी अगहन माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है, जो कि आज मंगलवार 26 नवंबर को है। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि को व्रत रखकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। उत्पन्ना एकादशी के दिन देवी तुलसी की भी पूजा की जाती है। इस बार उत्पन्ना एकादशी के मौके पर 3 शुभ योगों का संयोग हो रहा है।

बन रहे हैं ये शुभ संयोग

सनातन पंचांग एक अनुसार, इस दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग के साथ द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है। वहीं, इस शुभ फलदायी एकादशी के दिन हस्त नक्षत्र का संयोग चित्रा नक्षत्र से हो रहा है। बता दें कि वैदिक ज्योतिष के अनुसार, द्विपुष्कर योग में शुरू किए किसी भी शुभ काम से दोहरा लाभ होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

उत्पन्ना एकादशी पर करें ये उपाय

ज्योतिषियों और पंडितों के अनुसार, इन शुभ योगों में आज की रात कुछ खास उपाय से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और देवी तुलसी को प्रसन्न कर सकते हैं। मान्यता है कि इनकी कृपा से घर में धन-धन्य की कमी नहीं होती है और घर-परिवार के समृद्धि और खुशियों में बरकत होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?

---विज्ञापन---

Tulsi, Tulsi Puja Vidhi, Tulsi Puja Niyam, Tulsi Tips For Wealth

व्यापार में बरकत के लिए उपाय

उत्पन्ना एकादशी की रात में 5 इलायची लें। उसे किसी लाल कपड़े में बांध लें। फिर उस पोटली को घर के पूजा-मंदिर में रख दें। फिर घी का दीपक जलाएं और धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के खजांची भगवान कुबेर का ध्यान करें। पूजा के सभी इलायची को तिजोरी में रख लें। माना जाता है कि उत्पन्ना एकादशी की रात इलायची के इस उपाय को करने के दर में धन की आमद तेज हो जाती है और व्यापार-कारोबार में लाभ ही लाभ होता है।

---विज्ञापन---

कर्ज मुक्ति के लिए उपाय

यदि आप कर्ज लेकर परेशानियों में घिरे हुए हैं और धन संकट से परेशान हैं, तो उत्पन्ना एकादशी की रात में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने घी के 5 दीये जलाएं। इसे बाद पीले भोजन का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद श्री विष्णु मंत्र और माता लक्ष्मी की मंत्रों से आराधना करें। इस उपाय से कर्ज दूर हो जाता है, समृद्धि बढ़ती है और धन संचय होने लगता है।

सौभाग्य समृद्धि के लिए उपाय

उत्पन्ना एकादशी की शाम में मां तुलसी के चौरा के आगे 5 दीये जलाएं। उनकी विधिवत पूजा करें उनके तने में लाल चुनरी बांधें। माना जाता है कि इससे दो लाभ होते हैं, पहला, वैवाहिक जीवन में साथी से संबंध मधुर और मजबूत होता है और दूसरा, घर की खुशियों और समृद्धि में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस उपाय से अविवाहितों का विवाह शीघ्र होने के योग बनते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2024 11:31 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola