Turkey Syriya Earthquake Update: तुर्कीये में भूकंप के बाद राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए भारतीय बचाव दल को लेकर उड़ा वायुसेना का विमान सी-17 ग्लोबमास्टर अदाना पहुंच गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के 50 से अधिक कर्मियों और चिकित्सा आपूर्ति, ड्रिलिंग मशीन और सहायता के लिए आवश्यक अन्य उपकरणों सहित सी 17 उड़ान आज सुबह तुर्की के लिए रवाना हुई थी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 50 से अधिक खोज और बचाव कर्मियों, विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वायड, ड्रिलिंग मशीन, राहत सामग्री, दवाओं और अन्य आवश्यक उपयोगिताओं और उपकरणों के साथ पहली भारतीय सी17 उड़ान अदाना, तुर्किये पहुंची। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि दूसरा विमान रवानगी के लिए तैयार हो रहा है।
और पढ़िए – पहलवानों को किया गया रेस्क्यू, चेल्सी का स्टार फारवर्ड लापता, मलबे में दबे हैं कई एथलीट
बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार ने बताया कि इस टीम 47 एनडीआरएफ कर्मी और तीन वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमें दो टीमों के लिए आदेश प्राप्त हुए हैं। सरकार के निर्देशानुसार मानवीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को ट्वीट करते हुए बताया कि तुर्कीये में आये भूकंप को देखते हुए एनडीआरएफ की खोज और बचाव दल, चिकित्सा दल और राहत सामग्री तुरंत भेजी जाएगी।
और पढ़िए – तुर्की प्रलय को देख भावुक हुए PM मोदी, विनाशकारी भुज भूकंप का किया जिक्र
बता दें कि तुर्कीये में आए भूकंप के बाद पूरा विश्व समुदाय एक साथ तुर्की की सहायता के लिए आगे आया हैं। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीस और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने सोमवार को भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया के लिए 11 मिलियन अमरीकी डालर की सहायता की घोषणा की।
तुर्कीये और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 4,300 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं। वहीं सीरिया में 1 हजार 451 लोगों की मौत और 3 हजार 531 लोग घायल हो चुके हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
27 mins agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
1 hr agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
2 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
2 hrs agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
2 hrs agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
3 hrs agoतीसरे T20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं तिलक वर्मा
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए टीम की वापसी, सुदर्शन का भी मिला साथ
4 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
6 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines