T20 World Cup 2024: आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए बीसीसीआई जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान कर सकती है। फैंस की नजरें भी अब टीम इंडिया के स्क्वाड पर टिकी है। वहीं दूसरी आईपीएल 2024 पर बीसीसीआई सेलेक्टर्स की नजरें टिकी हैं। जो खिलाड़ी इस सीजन कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं उनको विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड और बीसीसीआई सेलेक्टर्स ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से मुलाकात की है। काफी देर तक चली इस मुलाकात में हार्दिक पांड्या की टी20 विश्व कप में वापसी पर चर्चा हुई।
हार्दिक का खराब प्रदर्शन, कैसे होगी विश्व कप में वापसी
दरअसल हार्दिक पांड्या का आईपीएल 2024 में अभी तक काफी खराब प्रदर्शन रहा है हालांकि बल्लेबाजी में जरूर में पांड्या ने ठीकठाक प्रदर्शन किया है लेकिन अब उनकी गेंदबाजी टीम के लिए चिंता का विषय बन गई है। पिछले सप्ताह हुई बैठक में इस बात पर निर्णय लिया गया कि हार्दिक को अब नियमित रूप से आईपीएल 2024 में गेंदबाजी करनी है। टी20 विश्व कप 2024 में हार्दिक पांड्या की वापसी अब उनकी गेंदबाजी पर टिकी होगी।
दरअसल इंजरी के बाद ठीक होकर हार्दिक ने सीधे आईपीएल 2024 में वापसी की है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 4 मैचों में हार्दिक ने गेंदबाजी की थी। इस दौरान गेंदबाजी में हार्दिक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। हर मैच में हार्दिक काफी महंगे साबित हुए हैं। सीएसके के खिलाफ खेले गए मैच में हार्दिक ने 3 ओवर में 2 विकेट लेकर 43 रन खर्च किए थे।
जिसमें से 26 रन पांड्या को आखिरी ओवर में पड़े थे। इस सीजन अभी तक पांड्या ने 12 की इकॉनमी रेट से रन लुटाए हैं और महज तीन ही विकेट उनको मिल पाई है। चोटिल होने से पहले हार्दिक गेंदबाजी में कमाल कर रहे थे लेकिन अब उनकी वो शानदार लय दिखाई नहीं दे रही है जिससे टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की परफेक्ट ओपनिंग जोड़ी पक्की! बस सेलेक्टर्स की मुहर लगनी बाकी
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या मैक्सवेल के बाहर होने से RCB को लगा झटका या मिली राहत? फैंस के रिएक्शन आए सामने
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: उम्मीद न छोड़ें RCB फैंस, अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती बेंगलुरु, समझें पूरा गणित
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
7 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
8 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
8 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
10 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
10 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
12 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
19 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
19 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
20 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines