7-8 थप्पड़ मारे, शर्ट पकड़कर घसीटा और...Swati Maliwal मारपीट केस की FIR में चौंकाने वाले खुलासे

Swati Maliwal Assault Case FIR Copy: स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट केस की FIR कॉपी सामने आई है, जिसमें उनके साथ हुई ज्यादती की पूरी कहानी है। स्वाति ने पुलिस को बताया कि उनके साथ क्या-क्या हुआ? उन्हें मारपीट करने के बाद ठिकाने लगाने की धमकी तक दी गई।

Swati Maliwal AAP Rajyasabha Member

कोर्ट ने निकलने के बाद वापस जाते समय स्वाति मालीवाल अपनी कार में बैठी रोती नजर आईं।

विज्ञापन

Swati Maliwal Assault Case FIR Copy: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट केस की FIR कॉपी सामने आई है। स्वाति मालीवाल के साथ गत 13 मई को दिल्ली CM हाउस में मारपीट हुई थी। गुरुवार को उनके बयान दर्ज करने के बाद दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस पुलिस थाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व PA विभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई। मामले में IPC की धारा 354 ( छेड़छाड़), धारा 323 (मारपीट), धारा 506 (जान से मारने की धमकी), धारा 509 (अभद्र कमेंट करने) जोड़ी गई है। वहीं FIR की जो कॉपी सामने आई है, उसमें स्वाति मालीवाल के बयान दर्ज हैं। आइए जानते हैं कि स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में क्या बताया?

 

विज्ञापन

विभव कुमार में कमरे में आते ही की गाली गालौज

स्वाति मालीवाल ने बताया कि 13 मई 2024 की सुबह लगभग 9 बजे फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइंस स्थित CM हाउस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने गई थी। CM के पीएस विभव कुमार को फोन किया, लेकिन मैं वह नहीं आ सका। फिर उन्होंने उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। स्वाति मुख्य द्वार से होते हुए आवासीय क्षेत्र में आ गईं, जहां विभव कुमार मौजूद नहीं थे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मचारियों को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए कहा।

स्टाफ ने जवाब दिया कि वे घर में मौजूद हैं। आप ड्राइंग रूम में बैठ जाएं। स्वाति ड्राइंग रूम में जाकर सोफे पर बैठ गई और मिलने का इंतजार करने लगीं। स्टाफ ने आकर बताया कि मुख्यमंत्री मिलने आ रहे हैं और इतना कहने के बाद विभव कुमार कमरे में घुस आया। उसने उकसाना शुरू कर दिया। गाली गलौज करने लगा। विभव का व्यवहार देकर स्वाति चौंक गईं। उन्होंने विभव से कहा कि वे उनसे इस तरह बात न करें और मुख्यमंत्री को फोन करें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्वाति को शर्ट पकड़कर घसीटा और नीचे गिरा दिया

स्वाति मालीवाल ने बताया कि गाली गलौज करते हुए विभव कुमार उनके पास आकर खड़ा आ गया। उसने उन्हें थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने 7 से 8 थप्पड़ मारे। इससे वह सदमे में आ गई थीं। उन्होंने बचाव करने की कोशिश की, लेकिन विभव ने शर्ट पकड़कर खींचते हुए उन्हें नीचे गिरा दिया। उन्हें घसीटा और पैर मारकर दूर धकेल दिया। इसके बाद विभव फिर से स्वाति के ऊपर झपटा। शर्ट पकड़कर घसीटा, जिससे उनकी शर्ट के बटन खुल गए।

स्वाति मालीवाल ने बताया कि वे सेंटर टेबल से टकरा गईं और उनका सिर टेबल पर लगा। वे मदद के लिए चिल्लाईं, लेकिन विभव उन्हें लातें मारता रहा। उसने पेट में, कमर और टांगों पर लातें मारी। पेट में लात लगने से उन्हें ब्लीडिंग होने लगी। काफी दर्द उठा, लेकिन विभव फिर भी मारपीट करता रहा। स्वाति ने विभव से कहा कि वह उन्हें जाने दे, लेकिन विभव पूरी ताकत लगाकर फिर से उनके ऊपर झपटा, लेकिन वे उसके चंगुल से छूटकर सोफे पर बैठ गईं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस को फोन किया तो विभव कमरे से चला गया

स्वाति मालीवाल ने बताया कि उन्होंने अपना चश्मा उठाया और फोन निकालकर डायल 112 पर कॉल किया। विभव ने धमकी दी और कहा कि तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। फिर जब उसे अहसास हुआ कि डायल 112 नंबर पर कॉल चला गया है तो वह कमरे से बाहर चला गया। फिर विभव मेन गेट पर तैनात कर्मियों को लेकर आया। विभव के कहने पर उन्होंने पूछा तो स्वाति ने उन्हें बताया कि उनके साथ मारपीट हुई है। PCR के आने का इंतजारी कर रही हूं। स्वाति ने पुलिस वालों को बताया कि कर्मचारियों ने उन्हें परिसर से बाहर जाने के लिए कहा।

उन्होंने मना किया तो वे जबरन पकड़कर बाहर ले गए, लेकिन वे फर्श पर बैठ गईं, क्योंकि उन्हें काफी दर्द हो रहा था। वे रो रही थीं, यह देखकर उनके साथ जो महिला आई थीं, उन्होंने एक ऑटो वाले को बुलाया। वे मारपीट होने से बुरी तरह टूट गई थीं। ऑटो में बैठकर वे सिविल लाइंस थाने में पहुंची और घटना के बारे में SHO को जानकारी दी, लेकिन उनके फोन पर मीडिया वालों के फोन आने लगे थे। SHO ने लिखित शिकायत लिखवाने को कहा कि उनका सिर दर्द से फट रहा था और पूरे शरीर में दर्द थी, इसलिए वे बाद में शिकायत देने की बात कहकर चली गईं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ