Subrata Roy Funeral: सहारा इंडिया के प्रमुख सुब्रत राॅय का गुरुवार दोपहर बाद बेहद गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हालांकि उनके दो बेटे उनके अंतिम बार दर्शन नहीं कर सके, वहीं चिता को मुखाग्नि पोते हिमांक राॅय ने दी है। इससे पहले सहारा श्री के पार्थिव शरीर को जनता दर्शन के लिए राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सुब्रत रॉय के आवास सहारा सिटी में रखा गया था, जहां श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की लंबी लाइनें लगी रही। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, फिल्म प्रोड्यूडसर बोनी कपूर, जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्वांजलि अर्पित की। यहां से दोपहर बाद उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई, जो वैकुंठ धाम पहुंचकर संपन्न हुई। सुरक्षा के लिहाज से वैकुंठ धाम के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
इन बीमारियों से जूझ रहे थे सहारा श्री
बता दें कि मशहूर बिजनेसमैन सुब्रत राॅय सहारा का 75 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया था। आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को चार्टर प्लेन से मुंबई से लखनऊ लाया गया था। सहारा प्रमुख पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे।सहारा इंडिया की ओर से जारी किए अपडेट के अनुसार सुब्रत राॅय मेटास्टेटिक स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसे बीमारियों से जूझ रहे थे। इसके बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण 14 नवंबर की रात 10ः30 उनका निधन हो गया। इससे पहले तबीयत खराब होने के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़ें: क्यों Subrata Roy के अंतिम संस्कार में पहुंच नहीं पाए दोनों बेटे? वजह आई सामने
पैरोल पर जेल से बाहर थे
बता दें कि पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया के खिलाफ निवेशकों के पैसे लौटाने को लेकर एक मामला चल रहा था। लोगों ने सहारा की कई कंपनियों में निवेश किया था। मामले में पटना हाईकोर्ट के गिरफ्तारी के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला सुप्रीम कोर्ट में भी चल रहा था। इस पर वह जमानत पर बाहर थे। मामले में सहारा इंडिया ने दावा किया था कि उन्होंने सारा पैसा सेबी के पास जमा करा दिया है। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें अरेस्ट किया गया था। वे 2 साल तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रहे। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते कोर्ट ने उन्हें पैरोल पर रिहा कर दिया था।
संबंधित खबरें
दूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
3 mins agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
34 mins agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 hr agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 hr agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, डेरिल मिचेल भी लौटे पवेलियन
3 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
7 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines