नई दिल्ली: यूपी की राजधानी लखनऊ और लखीमपुर खीरी में आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी है। इसे देखकर सब हैरान हैं। कोई इसे ट्रेन तो कोई एलियंस की एंट्री तक बता रहा हैं। लेकिन यह इनमें से कोई नहीं। सितारों की कतारों जैसी दिखने वाली यह चीज दरअसल दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी का सैटेलाइट है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह आगे भी देश में कई जगह दिख सकता है।
अभी पढ़ें – Madhya Pradesh: धनगांव में यात्री बस नदी में गिरी, 2 की मौत और 20 घायल
वायरल वीडियो जिसमें सितारों की कतारें दिख रहीं हैं वह 12 सितंबर की रात की हैं। इस वीडियो में आसमान में एक लाइन से बत्तियां जलती दिखाई दे रही थीं। कई लोगों ने इसकी फूटेज कैप्चर की है। धड़ल्ले से यह इंटरनेट पर वायरल भी हो रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान में चमकीली कतारों की तरह दिखने वाली यह चीज अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स की ओर से छोड़े गए छोटे-छोटे 53 उपग्रहों यानी कि सैटेलाइट्स की चेन है।
ऐसे समझे स्टारलिंक सैटेलाइट
इन्हें स्टारलिंक सैटेलाइट कहा जाता है। जो धरती की लो ऑर्बिट में चक्कर लगाती हैं। ये धरती से सिर्फ 550 किलोमीटर की दूरी पर हैं, इसलिए ही ये हमें दिखाई दे रही हैं और हमें आसमान में उड़ती ट्रेन की तरह लग रही हैं। दरअसल एलन मस्क इन सैटेलाइट्स को हर दूसरे महीने अपने फॉल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजते हैं। दो स्टेज वाले इस पूरे प्रोग्राम के दूसरे चरण में रॉकेट स्टारलिंक सैटेलाइट्स को धरती की निचली कक्षा यानी कि लोअर ऑर्बिट में स्थापित करता है। धरती की जिन जगहों पर इंटरनेट की सुविधा अच्छी नहीं है। वहां पर सुविधा बेहतर तरीके से पहुंचाने के लिए ये सैटेलाइटस इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की आकृतियां भारत में अभी और भी देखने को मिलेंगी।
अभी पढ़ें – Weather Forecast: अगले 3 दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
यह भी जानें
स्टार लिंक सैटेलाइट के एक बड़े नेटवर्क की मदद से इंटरनेट सेवा देता है। इससे दूर-दराज़ के इलाकों को तेज इंटरनेट से जोड़ जाता है। सैटलाइट इंटरनेट मतलब आसमान में किसी बड़े से गुब्बारे से या किसी बहुत बड़े टावर से एक बड़े एरिया को इंटरनेट प्रदान करना। इससे सुदूर गांवों में इंटरनेट आसानी से पहुंच सकेगा। यहां यह भी बता दें कि मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने इंडिया में इसी सर्विस के लिए बुकिंग भी ले ली थी। लेकिन परमिशन नहीं मिलने के कारण प्लान पर फिलहाल ब्रेक लग गया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
IND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
19 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को इन 4 गेंदबाजों ने किया बहुत निराश, वनडे टीम से कट सकता है पत्ता
20 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, गिल-रोहित बने जीत के हीरो
20 hrs agoIND vs WI: कप्तान शुभमन गिल ने जड़ा वनडे में दूसरा दोहरा शतक, मैक्सवेल की लिस्ट में हुए शामिल
20 hrs ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
20 hrs agoIND vs WI: बैक टू बैक शतक जड़कर कप्तान शुभमन गिल ने बनाए बड़े रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के उड़ाए होश
21 hrs agoएसिड अटैक पीड़ितों के लिए आसान होगी ट्रेन की यात्रा! SC में केंद्र ने दी ड्राफ्ट तैयार करने की दी जानकारी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines