हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sidhu Moose Wala: हत्याकांड में कस्टडी से फरार टीनू मामले की जांच करेंगे पंजाब के चार तेज तर्रार अफसर करेंगे तलाश, एसआईटी गठित

विज्ञापन
दीपक टीनू

Sidhu Moose Wala: पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मुसेवाला की हत्‍या के मामले में कस्टडी से फरार दीपक टीनू केस में अब चार सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। पंजाब के सबसे तेज तर्रार चार अफसर IGP MS Chhina, AIG Ghuman, SSP Mansa और DSP Bikram Brar अब टीनू के फरार होने के तार जोड़ेंगे। पता किया जाएगा की उसकी फरारी के पीछे कौन था, किसने योजना बनाई और सरकारी तंत्र यानि पुलिस व प्रशासन से इसमें कौन लिप्त है।

अभी पढ़ें – गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह के दौरान पथराव, 11 लोग हिरासत में

 

सिद्धू मूसेवाला को गोली मारने वाला शूटर दीपक टीनू पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था। जिसके बाद से पंजाब पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में सीआईए इंचार्ज को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। शूटर दीपक टीनू गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है।

अभी पढ़ें – Breaking: वडोदरा में ऑटो व ट्रक की टक्कर, 7 की मौत और सात घायल

बता दें कि मानसा पुलिस टीनू को कपूरथला जेल से रिमांड पर लाई थी। उसी वक्त वो पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें