नई दिल्ली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में है। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विनायक दामोदर सावरकर के अंग्रेजों की मदद करने की बात दोहराई। राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रतीक हैं। सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे।
सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि सावरकर को अंडमान में दो-तीन साल की जेल हुई थी। उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की। सावरकर ने अंग्रेजों की हर तरह से मदद की उन्होंने गांधी, नेहरू और पटेल को धोखा दिया। सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक चिट्ठी दिखाई। जिसे दामोदर सावरकर ने अंग्रेज सरकार को लिखी थी।
अभी पढ़ें – अवैध खनन मामले में CM हेमंत सोरेन से आज होगी पूछताछ, JMM करेगी विरोध प्रदर्शन
‘संवैधानिक संस्थाओं पर बीजेपी का कब्जा’
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है। बीजेपी ने तो मीडिया को भी कंट्रोल करके रखा है। उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट में हमें बोलने नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था, इसीलिए हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पिछले 8 साल से डर का माहौल है, नफरत और हिंसा फैलाई जा रही है।
अभी पढ़ें – अवैध खनन मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, लगाया साजिश का आरोप
राहुल ने कहा कि शायद बीजेपी के नेता हिंदुस्तान के किसान और युवाओं से बात नहीं करते हैं। यदि वे करते तो उन्हें पता लगता कि हिंदुस्तान के किसान और युवाओं को सामने का रास्ता नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी फैल रही है, महंगाई फैल रही है, किसान को सही दाम नहीं मिल रहा है। इस माहौल के खिलाफ हमने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। उन्होंने कहा कि किसानों की रक्षा करने की जरूरत है। हमारे किसान देश को भोजन देते हैं, उन्हें छोड़ना नहीं है। सरकार और देश का फर्ज बनता है कि किसानों की रक्षा की जाए।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
53 mins agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
2 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
4 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
4 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
5 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
7 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
9 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
9 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines