CT 2025: रोहित शर्मा की फिटनेस पर पूर्व भारतीय का बड़ा बयान, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

Rohit Sharma Fitness Controversy: कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठ रहा है। जिसको लेकर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma Fitness Controversy: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं और ये सवाल नेता लोग उठा रहे हैं। बीते दिन एक पार्टी की प्रवक्ता ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाया था, जिसपर बवाल मच रहा है। वहीं, अब रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार का बड़ा बयान दिया है। अपने बयान से प्रवीण कुमार ने आलोचकों का मुंह बंद करने का काम किया है।

विज्ञापन

क्या बोले प्रवीण कुमार?

एक पॉडकास्ट के दौरान जब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार से रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “छक्के तो वे 120-120 मीटर के मारते है ना तो क्या दिक्कत है। मैं ये नहीं मानता कि सिक्स पैक वाला खिलाड़ी ही टीम में होगा। सब खिलाड़ियों को पता है उनके शरीर को क्या चाहिए?”

विज्ञापन

विज्ञापन

रोहित की फिटनेस पर सवाल उठाने वाली नेता को बीसीसीआई ने भा करारा जवाब दिया था। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की अपमानजनक, मनोबल गिराने वाली टिप्पणियां की जा रही हैं, जब टीम एक महत्वपूर्ण वैश्विक टूर्नामेंट के निर्णायक चरण में है।”

विज्ञापन

सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। रोहित एंड कंपनी ने अभी तक अपने तीनों लीग मैच जीते हैं। अब टीम इंडिया का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। रोहित शर्मा इस मैच को जीतकर फाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ