MS Dhoni Virat Kohli: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना वाला यह मैच प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम है। CSK इस मैच को जीतकर सीधे प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी। दूसरी ओर RCB को अगर अंतिम-4 में जगह बनानी है तो उन्हें बड़े अंतर से मुकाबला अपने नाम करना होगा। मैच से पहले विराट कोहली ने एमएस धोनी के संन्यास पर बड़ा अपडेट दिया है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: अगर चिन्नास्वामी बन जाए तालाब, तो भी होकर रहेगा मुकाबला, Viral हुआ मजेदार वीडियो
विराट कोहली ने कहा, “मैं और वह फिर से खेल रहे हैं, शायद आखिरी बार।” कोहली ने संकेत दिए कि यह धोनी का आईपीएल में आखिरी सीजन हो सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह धोनी का IPL में आखिरी सीजन हो सकता है। इस बीच कोहली के कमेंट ने इन अफवाहों को तूल दे दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से टकराई थी। एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह CSK का आखिरी मैच था। मैच के बाद धोनी ने घरेलू दर्शकों का आभार जताया था। तब भी सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई गई थीं।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: हारकर भी प्लेऑफ में सीएसके, जीतकर भी बाहर आरसीबी, देखें ये अनोखा समीकरण
IPL 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK ने अब तक 13 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 7 में जीत मिली है और 6 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैच की 10 पारियों में 68.00 की औसत और 226.66 की स्ट्राइक रेट से 136 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 37 रन रहा है। पिछले कुछ सीजन की तरह ही धोनी इस सीजन लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
4 mins agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
51 mins agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
1 hr agoहार्दिक पंड्या की कप्तानी पर संकट? मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट ने दिया हिंट
1 hr agoBCCI का बड़ा ऐलान, परविंदर अवाना बने जूनियर सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष
2 hrs agoविराट कोहली ने किया था टीम में वापसी का वादा, फिर नहीं दिया जवाब
2 hrs ago72 साल का इंतजार खत्म, भारत ने एशियन TT चैंपियनशिप में जीता मेडल
3 hrs ago30 की उम्र में भारतीय क्रिकेटर सब्बीनेनी मेघना ने किया संन्यास का ऐलान
4 hrs agoटीम इंडिया में बड़ा बदलाव, केएल राहुल की जगह इस युवा खिलाड़ी को मिला मौका
5 hrs agoईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines