---विज्ञापन---

‘रिजर्व बैंक को बम से उड़ा देंगे’; गर्वनर को मिला रूसी भाषा में लिखा ईमेल

RBI Mumbai Bomb Blast Threat: रिजर्व बैंक की मुंबई ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल गवर्नर की ईमेल आईडी पर आया। बैंक को धमकी मिलने की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और मुंबई में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

---विज्ञापन---

RBI Mumbai Bomb Blast Threat: दिल्ली के बाद मुंबई में भी आज दहशत फैलाने की कोशिश की गई है। दिल्ली के स्कूलों के बाद मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस को बम धमाके में उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल बैंक के गवर्नर को मिला, जो उनकी मेल आईडी पर ही भेजा गया। यह ईमेल रूसी भाषा में लिखा है, जिसकी जानकारी मिलते ही गवर्नर ने सिक्योरिटी को अलर्ट किया।

मुंबई पुलिस को ईमेल मिलने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आई और दल बल के साथ बैंक के ऑफिस पहुंची। बैंक में फायर ब्रिगेड, NDRF, बम और डॉग स्कवाड के साथ सर्च ऑपरेशन जारी है। बैंक परिसर का कोना-कोना खंगाला जा रहा है। बैंक स्टाफ के सामान की चैकिंग भी की जा रही है। MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली के 16 स्कूलों में भी फैली दहशत

बता दें कि आज ही दिल्ली के करीब 16 स्कूलों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई। आज सुबह स्कूलों को ईमेल मिले, जिनमें धमकी दी गई कि आज और कल स्कूलों को बम धमाके से कभी भी उड़ाया जा सकता है। आज जिन स्कूलों को धमकी दी गई, उनमें DPS, सलवान स्कूल और कैंब्रिज स्कूल शामिल हैं। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बम और डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों का कोना-कोना खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिली। धमकी मिलते ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी।

---विज्ञापन---

गत 8 दिसंबर को भी दिल्ली के 40 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे। उस समय भी आज जैसी दहशत स्कूलों में फैली थी और दिल्ली पुलिस विभाग में अफरा तफरी मच गई थी। ईमेल में जहां स्कूलों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई थी, वहीं 30 हजार अमेरिकी डॉलर भी मांगे गए थे। बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ कि दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली हो। इससे पहले मई 2024 में भी 150 से ज्यादा स्कूलों में बम ब्लास्ट करने की धमकी दी गई थी।

 

---विज्ञापन---

First published on: Dec 13, 2024 10:03 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola