हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Queen Elizabeth II Funeral: किंग जॉर्ज VI मेमोरियल में महारानी को दफनाया गया, बाहर उमड़ा हुजुम, हर आंख थी नम 

विज्ञापन
Queen Elizabeth II final funeral at kinga chapel

Queen Elizabeth II Funeral: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) काे किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफना दिया गया। केवल कुछ पारिवारिक लोगों के बीच महारानी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस बीच चैपल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों का हुजुम था। हर एक आंख नम थी। ब्रिटेन के राष्ट्रगान के बीच महारानी को किंग चार्ल्स समेत परिवार के अन्य लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पहले रानी के ताबूत को धीरे-धीरे शाही तिजोरी में उतारा गया। किंग चार्ल्स ने अंतिम संस्कार में आए लोगों काे धन्यवाद दिया। विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में रानी के ताबूत को शाही तिजोरी में उतारने से पहले उनका मुकुट, ओर्ब और राजदंड हटा दिया गया था।

सेंट जॉर्ज चैपल में Committal Service शुरू की गई। फिर ताबूत को धीरे-धीरे Royal Vault में उतारा गया। महारानी को उनके दिवंगत पति के साथ ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की अंतिम विदाई में सोमवार देर शाम दो मिनट का मौन रखा गया। फिर अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त हुई। कुछ लोगों ने सड़कों पर लगी स्क्रीन पर अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण देखा।

अभी पढ़ें – Japan Earthquake: जापान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता

विश्वभर के यह दिग्गज पहुंचे थे

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी आदि विश्व के नेता शामिल हुए थे। महारानी के ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे से ग्रेट वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया था। फिर वेलिंगटन आर्क तक जुलूस के लिए तैयार स्टेट गन कैरिज पर वापस रखा गया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की थी। उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया गया।

अभी पढ़ें – विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की यूएन की जनरल असेंबली में शिरकत, दुनियाभर के कई समकक्षों के साथ हुई मुलाकात

पसंदीदा घोड़ा भी पहुंचा था

महारानी का पसंदीदा घोड़ा और उनके डॉगी भी उन्हें अंतिम विदाई देने जुलूस के साथ विंडसर तक आए थे। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल हुए। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें