लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिक शरीर शुक्रवार दिन में लंदन लेकर जाएंगे। उनकी मौत के बाद ब्रिटेन में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस समेत भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्व मोदी और दुनियाभर के राजनेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया पर अपनी श्रद्धांजलि दी।
अभी पढ़ें – सबसे अधिक समय तक सत्ता में रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानें कैसी थी उनकी लाइफ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर दुख जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, “एक युग बीत चुका है जब उन्होंने अपने देश और लोगों को 7 दशकों से अधिक समय तक चलाया। मैं ब्रिटेन के लोगों के दुख को साझा करती हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।”
अभी पढ़ें – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में निधन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके “प्रेरक नेतृत्व” की सराहना की। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर 2015 और 2018 में ब्रिटेन की अपनी यात्राओं के दौरान महारानी के साथ अपनी यादगार मुलाकातों को याद किया। उन्होंने लिखा “मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान, उन्होंने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें अपनी शादी में उपहार में दिया था।
गुरुवार को 96 साल की उम्र में महारानी का निधन हुआ। बुधवार से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। शाही परिवार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने गुरुवार दोपहर में बाल्मोरल महल में अंतिम सांस ली। बता दें कि महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन पर सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली शाही परिवार की सदस्य थीं। अब उनके निधन के बाद प्रिंस चार्ल्स को ब्रिटेन का राजा बनाया गया है। महारानी के निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में दुनियाभर के लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines