केरल में पीएम मोदी बोले-हर जिले में होगा एक मेडिकल कॉलेज
Author: Amit Kasana
2022-09-01 17:59:30
केरल: केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए काम कर रही है। इससे केरल के युवाओं को बहुत फायदा होगा। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।
आगे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए भाजपा सरकार केरल में काम कर रही है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार केरल में कई परियोजनाओं पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।
केरल के कोचीन में पीएम मोदी ने कहा पूरे देश में जहां कहीं भी बीजेपी की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार तेज है। वह बोले इसकी वजह है केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार। यही सरकार केरल के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines