अलविदा कुश्ती, Vinesh Phogat के संन्यास लेते ही सोशल मीडिया पर फैंस का सैलाब, बोले - आप पर हमें गर्व

Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 में डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले लिया। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Retirement: पेरिस ओलंपिक 2024 के 13वें दिन की सुबह के साथ ही करोड़ों भारतीय फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई। कुछ लोग तो भारत में ढंग उठे भी नहीं थे कि उधर विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का बड़ा ऐलान कर दिया। 29 वर्षीय महिला पहलवान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के लिए एक भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर करके लिखा कि माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024,आप सबकी हमेशा ऋणी रहूँगी माफी… विनेश का ये पोस्ट देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस के रिएक्शन सामने आने लगे हैं।

विज्ञापन

भारत की ‘शेरनी’ पर पूरे देश को गर्व

हर कोई विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास की खबर सुनकर हैरान है। जिसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास की घोषणा की…. आज सुबह ही विनेश ने संन्यास की घोषणा करते हुए लिखा “माँ मैं हार गई, कुश्ती जीते गईं” कितना दुखद है किसी खिलाड़ी के वर्षों की तपस्या का इस अंत करना, हमे आप पर गर्व है।

विज्ञापन

फाइनल से पहले हो गई थी डिसक्वालीफाई

विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। लेकिन फाइनल से पहले ही उनको वजन बढ़ने के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया था। विनेश का 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ