---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले 18 लोग कौन? नामों की सूची आई सामने

New Delhi Stampede News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। हादसे में 18 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। दिल्ली के LG सक्सेना से लेकर प्रधानमंत्री मोदी तक ने हादसे पर दुख जताया और हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

---विज्ञापन---

New Delhi Railway Station Stampede Victims: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई है। 25 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका उपचार लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) में चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने 17 मौत होने की पुष्टि कर दी है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने हाई लेवल कमेटी गठित की है। सरकार ने भी मुआवजे की घोषणा करते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को ढाई लाख और मामूली चोटिल लोगों को एक लाख मुआवजा दिया जाएगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

हादसे में मरने वाले लोगों की बात की जाए तो भगदड़ मचने से दबने कुचले जाने से 14 महिलाएं मारी गई हैं। वहीं 3 बच्चों की भी मौत हुई है।

हादसे में मारे गए लोगों के नाम

1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सूर बिहार उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 41 वर्ष
3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार दिल्ली उम्र 50 वर्ष
4. व्योम पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना दिल्ली उम्र 25 वर्ष
5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ निवासी सारण बिहार उम्र 40 वर्ष
6. ललिता देवी पत्नी संतोष निवासी परना बिहार उम्र 35 वर्ष
7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 11 वर्ष
8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 15 वर्ष
10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली बिहार उम्र 12 वर्ष
11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 40 वर्ष
12. पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव उम्र 34 वर्ष
15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 40 वर्ष
16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली उम्र 7 वर्ष
17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन दिल्ली उम्र 24 वर्ष
18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 47 वर्ष

---विज्ञापन---

3 प्लेटफॉर्म के बीच हुआ हादसा

हादसा रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म के बीच हुआ। महाकुंभ जाने के लिए आने वाली ट्रेन का लोग प्लेटफॉर्म नंबर 13, 14, 15 पर इंतजार कर रहे थे कि ट्रेन आते ही उनमें होड़ मच गई, जो भगदड़ का कारण बनी। हादसा रात करीब 9 बजकर 26 मिनट पर हुआ। शाम 4 बजे से लोग रेलवे स्टेशन पर जुटने लगे थे। करीब साढ़े 8 बजे प्रयागराज जाने के लिए 3 ट्रेंने आनी थीं, जो लेट हो गईं। भीड़ बढ़ती चली गई, जिसके नतीजे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। LG से लेकर प्रधानमंत्री तक ने दुख जताया।

---विज्ञापन---

 

कांग्रेस ने दिल्ली प्रशासन पर लगाए आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिल्ली प्रशासन और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। दोनों सरकारों से मृतकों और घायलों की सही संख्या जारी करने की मांग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस की मांग है कि भगदड़ में मारे गए लोगों की सही संख्या जारी की जाएगा। लापता और घायल लोगों की पहचान उजागर की जाए। इस तरह हादसे की सच्चाई छिपाने से कोई हल नहीं निकलेगा। उत्तर प्रदेश में भी यही हुआ था और अब दिल्ली में ऐसा हो रहा है। हादसे के दोषियों को पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

---विज्ञापन---

 

First published on: Feb 16, 2025 06:45 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola