---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

New Delhi Stampede: रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले 9 बिहार, 8 दिल्ली के; एक हरियाणा वासी

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में मारे गए 18 लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इनमें 9 बिहार के और 8 दिल्ली के हैं। दिल्ली पुलिस ने मरने वालों की सूची भी जारी कर दी है।

---विज्ञापन---

Railway Station Stampede Victims Identification: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हुई है। मरने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं हैं। LNJP अस्पताल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि कर दी है। दिल्ली पुलिस ने मारे गए लोगों की शिनाख्त करके उनके नामों और निवास स्थान की सूची भी जारी कर दी है। मरने वाले लोगों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं।

मरने वाले 9 लोग बिहार के हैं और 8 दिल्ली के हैं। एक मृतक हरियाणा का बताया जा रहा है। वहीं हादसा प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे का ऐलान भी सरकार की ओर से हो चुका है। मृतकों के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा, गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹2.5 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को ₹1 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

---विज्ञापन---

आइए हादसे में मारे गए लोगों के बारे में जानते हैं…

1. आहा देवी, पति रविन्दी नाथ, बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पिंकी देवी, पति-उपेन्द्र शर्मा, संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष
3. शीला देवी, पति- उमेश गिरी, सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष
4. व्योम, पिता-धर्मवीर, बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष
5. पूनम देवी, पति-मेघनाथ, सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष
6. ललिता देवी, पति- संतोष, परना बिहार, उम्र 35 वर्ष
7. सुरुचि, पिता- पुत्री मनोज शाह, मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष
8. कृष्णा देवी, पति- विजय शाह, समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
9. विजय साह- पिता- राम सरूप साह, समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष
10. नीरज, पिता- इंद्रजीत पासवान, वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष
11. शांति देवी, पति- राज कुमार मांझी, नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष
12. पूजा कुमार, पिता- राज कुमार मांझी, नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
13. संगीता मलिक, पति- मोहित मलिक, भिवानी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
14. पूनम, पति-वीरेंद्र सिंह, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष
15. ममता झा, पति- विपिन झा, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष
16. रिया सिंह, पिता- ओपिल सिंह, सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष
17. बेबी कुमारी, पिता-प्रभु साह, बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष
18. मनोज, पिता- पंचदेव कुशवाह, नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2025 09:21 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola