New Delhi Stampede: 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? रेलवे ने कर दिया था भगदड़ से इनकार

New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? हादसे ने रेलवे और पुलिस के इंतजामों की पोल खोल कर रख दी है। महाकुंभ के लिए स्पेशल ट्रेनें दौड़ाने का दावा फुस्स साबित कर दिया है।

New Delhi Railway Station Stampede

New Delhi Railway Station Stampede

New Delhi Railway Station Stampede Reason: देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच जाती है। एक दूसरे के नीचे दबने से 18 लोग मारे जाते हैं। महिलाएं और बच्चे दम तोड़ देते हैं। रेल मंत्री ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए, लेकिन इस हादसे और 18 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है‌?

विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा किया गया, लेकिन जब महाकुंभ में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ बढ़ी तो सभी सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई। महाकुंभ के लिए स्पेशल और ज्यादा ट्रेनें दौड़ाने के दावे भी बेमानी हो गए।

विज्ञापन

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए न कोई इंतजाम दिखे और न ही कोई सुरक्षा नजर आई। रेलवे अधिकारी हादसे को भगदड़ मानने तक से बचते नजर आए, जबकि लोगों ने हादसे के लिए रेलवे और दिल्ली पुलिस की बदइंतजामी का जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

रेलवे बचता रहा हादसे को भगदड़ मानने से

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस और रेलवे अधिकारी हरकत में आए, लेकिन वे हादसे को भगदड़ मानने से इनकार करते रहे। नॉर्दन रेलवे के CPRO (चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर) ने भगदड़ मचने की बात से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि भगदड़ नहीं मची है, सिर्फ अफवाह फैलाई गई है। रेलवे के PRO दिलीप कुमार बोले कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ ज्यादा होने की सूचना मिली थी। किसी तरह की भगदड़ या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन

RPF के जवान और मेडिकल टीम मौके पर है। प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ज्यादा भीड़ जुट गई है। सभी लोगों के प्रयागराज जाने का प्रबंध किया जाएगा। ट्रेन कम हैं और लोग ज्यादा हैं, लेकिन सभी लोगों को प्रयागराज जाने का मौका देंगे। इस बीच LG वीके सक्सेना ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर दी। LNJP अस्पताल में 17 मौत होने की पुष्टि कर दी और रेलवे अधिकारियों की पोल खुल गई कि किस तरह वे हादसे को भगदड़ मानने से इनकार करते रहे और हादसे का सच छिपाते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ