New Delhi: रूस के साथ जारी जंग के बीच यूक्रेन भारतीय मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत देने जा रहा है। यूक्रेन छात्रों को भारत से ही एग्जाम में बैठने की अनुमति देगा। यह जानकारी भारत दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने दी।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को झापरोवा के भारत दौरे के समापन पर कहा कि भारतीय मेडिकल छात्रों के मुद्दे पर उप विदेश मंत्री ने बताया कि यूक्रेन विदेशी मेडिकल छात्रों को उनके देश में एकीकृत राज्य योग्यता परीक्षा देने की अनुमति देगा।
और पढ़िए – Bathinda Military Station Firing: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में सेना के एक और जवान की गोली लगने से मौत, SHO ने किया बड़ा खुलासा
2 हजार भारतीय छात्र वापस यूक्रेन लौटे
बता दें कि पिछले साल फरवरी में जब रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया तब लगभग 19 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन में पढ़ रहे थे। अनुमान के मुताबिक, लगभग 2 हजार भारतीय छात्र यूक्रेन वापस चले गए हैं और वे देश के पश्चिमी भाग में रह रहे हैं।
यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा की गई पहल के अनुसार जो छात्र अभी भी भारत में हैं, वे ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं और उनके पास भारत में होने वाली परीक्षा में शामिल होने का विकल्प है।
भारत के साथ मजबूत संबंध चाहता है यूक्रेन
अपनी भारत यात्रा के दौरान यूक्रेन की उप विदेश मंत्री ने विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा, जापरोवा ने अपनी यात्रा के दौरान भारत के साथ मजबूत और घनिष्ठ संबंध बनाने की बात की। झापरोवा की भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
और पढ़िए – Jammu-Kashmir News: राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने मार गिराया ड्रोन, ये सामान किया बरामद
चिकित्सा आयोग ने पेश किया नया कार्यक्रम
इससे पहले, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यूक्रेन द्वारा पेश किए गए अकादमिक कार्यक्रम को मान्यता देने पर सहमत हो गया है ताकि ऐसे छात्रों को अपनी शिक्षा पूरी करने की अनुमति मिल सके क्योंकि डिग्री केवल मूल यूक्रेनी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। एनएमसी अधिनियम के अनुसार, विदेशी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को केवल एक विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा पूरी करने और डिग्री प्राप्त करनी होती है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नोमिनेशन रद्द
16 mins agoइंस्टाग्राम पर बनी दोस्त, मिलने पहुंचा तो हनी ट्रैप में फंसा बैंक मैनेजर
1 hr agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
2 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
2 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
3 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
3 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
5 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
6 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
7 hrs agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines