Mulayam Singh Yadav Passes Away: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह का निधन (Mulayam Singh Yadav Dies) आज सुबह करीब सवा आठ बजे हुआ। 82 साल के मुलायम ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। दोपहर को बेटे अखिलेश यादव अपने पिता का पार्थिव शरीर लेकर गृह जनपद इटावा (Etawah) के सैफई (Saifai) के लिए रवाना हो गए।
बाजार बंद, गालियों में पसरा सन्नाटा
वहीं सुबह मुलायम के देहांत की सूचना पर सैफई समेत पूरा इटावा जनपद शोक में डूब गया। कस्बे के बाजारों और दुकानों समेत आबादी क्षेत्रों में भी सन्नाटा पसरा है। कुछ ही देर में मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई पहुंचने वाला है। जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते उनका पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। रास्ते में जगह-जगह भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और लोग खड़े हुए दिखाई दिए हैं।
अभी पढ़ें – लकड़ी के सहारे 40 किमी तक गंगा में बहती रही 70 साल की वृद्धा, जान बची तो बोली-जान देने गई थी
कुछ रिश्तेदार मेदांता तो कुछ आवास पर पहुंचे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही मुलायम के निधन की खबर सामने आई वैसे ही उनके परिवार के काफी लोग गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हो गए। जबकि काफी लोग उनके घर पहुंचने लगे। मुलायम सिंह के भाई और भतीजे भी उनके आवास पर पहुंच चुके हैं। साथ ही इटावा के जिलाधिकारी समेत प्रदेश सरकार के कई बड़े अधिकारी भी सैफई में व्यवस्थाओं में लग गए हैं। एसडीएम ज्योत्सना बंधु और सीओ नागेंद्र चौबे उनके आवास पर व्यवस्थाओं के लिए तैनात हैं।
अभी पढ़ें – महाकाल कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले सियासत तेज, बीजेपी-कांग्रेस में श्रेय लेने की मची होड़
मंगलवार तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन के लिए आने वाली बेतहाशा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स भी लगाई गई है। अभी तक के कार्यक्रम के मुताबिक मंगलवार दोपहर तीन बजे सैफई में मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार होगा। वहीं मुलायम के आवास पर परिवार और रिश्तेदारियों से महिलाओं का आना शुरू हो गया है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव को धरती पुत्र के नाम से भी जाना जाता था। राजनीति के हर पायदान पर रहते हुए वे कभी भी सैफई से अलग नहीं हुए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
4 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
6 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
6 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines