---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘आपसे अच्छी तो वेश्या है…वोट दिया मालिक नहीं बन गए’; वोटर्स के लिए बिगड़े बोल, जानें किसने दिए बयान?

Ajit Pawar Sanjay Gaikwad Controversial Statements: महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार और विधायक संजय गायकवाड़ ने वोटरों के लिए विवादित बयान दिया है। उनके बयान के वीडियाे भी सामने आए हैं। दोनों वोटरों पर भड़क गए और उन्होंने अपनी भड़ास निकाली।

---विज्ञापन---

Controversial Statements for Voters: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना शिंदे के विधायक संजय गायकवाड़ ने वोटरों के लिए विवादित बयान दिया है, जिनके वीडियो भी सामने हैं। NCP अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि आपने मुझे वोट दिया है, इसलिए आप मेरे मालिक नहीं बन गए हैं। बारामती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अजित पवार ने यह विवादित बयान दिया।

दरअसल जब अजित पवार भाषण कर रहे थे, तब मंच के नीचे बैठे कार्यकर्ता लगातार पत्र देकर उनका काम करने के लिए कह रहे थे। पहले तो अजित पवार उन्हें नजरअंदाज करते रहे, लेकिन जब भाषण के दौरान यह सिलसिला लगातार चलता रहा तो अजित पवार भड़क गए और उन्होंने एक कार्यकर्ता को कहा कि अरे तुमने मुझे वोट दिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि तुम मेरे मालिक हो गए हो। क्या तुमने मुझे सालगडी (खेती और जानवरों की देखभाल करने वाला मजदूर) बना रखा है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बुलढाणा से विधायक संजय गायकवाड का विवादित बयान

शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड ने भी मतदाताओं को गाली दी। गायकवाड़ ने कहा कि यहां के मतदाता मतदाता 2-5 हजार रुपये, शराब-मटन के लिए बिक़ गए…आपसे अच्छी तो वेश्या है। बुलढाणा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए संजय गायकवाड ने यह सब कहा। उन्होंने कहा कि आप एक वोट मुझे नहीं दे सकते हैं, सिर्फ शराब, मटन, पैसा चाहिए।

अरे 2-2 हजार में बिक गए #$%#%^.. 2 हजार, 5 हजार.. इनसे तो वेश्या अच्छी है। अरे एक तरफ ये विधायक आपकी बेटियों का कल्याण करने का प्रयास कर रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र का विकास करने का प्रयास कर रहा है…इसमें मेरा कोई स्वार्थ नहीं है, लेकिन यह कह रहे हैं कि संजय गायकवाड को चुनाव में हरवा दो। सोचो अगर मैं हार गया होता तो क्या यह सारे प्रोजेक्ट हुए होते…हो सकते थे?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

पहले भी बिगड़ चुके संजय गायकवाड़ के बोल

संजय गायकवाड़ हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुलढाना विधानसभा सीट से शिवसेना के टिकट पर केवल 841 वोटो से दूसरी बार विजयी होकर विधायक बने। गायकवाड़ की जीत पर ही सत्कार समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर मंच से भाषण करते वक्त विधायक संजय गायकवाड़ अपना आपा खो बैठे और उन्हें वोट न देने वाले वोटर्स को मंच से ही गालियां देनी शुरू कर दी।

गायकवाड़ ने कहा कि अपने पिछले 5 साल के कार्यकाल में  अपना अधिकतर फंड मूर्तियां बनाने में ही फूंक दिया। 5 या 10 नहीं, बल्कि 25 नई महापुरुषों की मूर्तिया विधायक संजय गायकवाड़ ने बुलढाना में लगाईं। संजय गायकवाड़ हमेशा विवादास्पद बयान के लिए जाने जाते हैं। आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना करते वक्त भी गायकवाड़ की जुबान फिसली थी। गायकवाड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जबान काटने पर 11 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी।

First published on: Jan 06, 2025 10:44 AM

End of Article

About the Author

Vinod Jagdale

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More

Khushbu Goyal

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola