हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Madhya Pradesh: दर्दनाक- लोन नहीं भर पाया तो पत्नी व दो बच्चों समेत की सुसाइड, घर में मृत मिले एक परिवार के चार लोग

विज्ञापन

इंदौर: इंदौर से बेहद दर्दनाक खबर आई है। यहां एक घर में चार लोग मृत पड़े मिले हैं। इंदौर पुलिस के मुताबिक टेलीकॉम कंपनी में कार्यरत अमित यादव (35) का शव फांसी पर लटका मिला है। वहीं, उसके पास उसकी पत्नी, 3 साल की बेटी और 1 साल के बेटे का शव एक कमरे में फर्श पर पड़ा मिला है। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला जिसमें अमित ने लोन नहीं भर पाना और कर्ज को मौत का कारण लिखा है।

अभी पढ़ें – JNU की वीसी का बयान- ‘कोई भगवान ब्राह्मण नहीं, शिव हैं शूद्र’

डीसीपी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के अनुसार हमें एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि अमित एक कंपनी से लिए गए कर्ज को चुकाने में असमर्थ था। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। प्रवेश पाने के लिए हमें उसे खोलना पड़ा। पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा उनकी मौत का सही कारण पता चलेगा। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दी थी। घर में से काफी देर कोई बाहर नहीं आया तो लोगों शक हुआ।

अभी पढ़ें – दिल्ली: गोलीबारी से दहली राजधानी, बदमाशों की फायरिंग में दो लोगों की मौत

अमित ने खुद फांसी लगाई। उसकी मौत से पहले अन्य तीन मर चुकें थे। इस समेत कई सवालों के जवाब तलाशें जा रहें है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक अमित काफी मिलनसार था। परिवार के आसपास के लोगों से बेहद अच्छे संबंध थे। आस-पड़ोस के लोगों को अमित व उसका परिवार आते-जाते दिखता था। पड़ोसी इस बात से सदमें में हैं कि अमित ने कभी अपनी परेशानी उन्हें नहीं बताई।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें