Goa Night club Fire Case: ‘गोवा नाइटक्लब अग्निकांड मामले में एक के बाद एक धर पकड़ जारी है. हर दिन नए पन्ने खुल रहे हैं. क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. सीबीआई के इंटरपोल ने जिस तेजी से लूथरा बंधुओं पर एक्शन लिया, ये गिरफ्तारी उसी का सबूत है. सूत्रों के मुताबिक जैसे ही दोनों भाईयों के भागने की पुष्टि हुई, वैसे ही विदेश मंत्रालय ने दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए. विदेश मंत्रालय के इस कदम ने लूथरा ब्रदर्स की इंटरनेशनल यात्रा के रास्ते बंद कर दिए और वो थाईलैंड में ही फंसे रह गए. अब दोनों को भारत वापस लाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: ‘मुझसे गलती हो गई..’, मासूम संग ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी करने वाले को पुलिस ने सिखाया अच्छा सबक
अग्निकांड की चश्मदीद की आपबीती
गोवा अग्निनकांड में झुलसे 25 लोगों में एक ही परिवार के 4 लोग भी शामिल थे. दरअसल इस परिवार के 5 लोग हादसे के वक्त क्लब में ही मौजूद थे, जिनमें से सिर्फ एक ही महिला जिंदा बच पाई. भावना नामक महिला ने अपनी आंखों के सामने अपने पति और 3 बहनों को खो दिया. न्यूज 24 के साथ हुई खास बातचीत में भावना ने पूरी आपबीती बताई. उन्होंने कहा कि वो हादसे के वक्त रोती रही और मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही. अग्निकांड की चश्मदीद ने बताया कि 45 मिनट तक उनकी मदद के लिए कोई भी नहीं आया, फायर ब्रिगेड भी देरी से पहुंची. भावना ने कहा कि उन्हें अपनों की डेड बॉडी भी टुकड़ों में सौंपी गई. इस दर्द से गुजरते हुए उन्होंने अपील की है कि क्लब के मालिक लूथरा ब्रदर्स को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और उनकी सारी प्रॉपर्टी कुर्क की जाए.
संबंधित खबरें
पंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
1 hr agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
6 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
7 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
7 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines