हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Breaking News: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को गोली मारी

विज्ञापन

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कश्मीरी पंडित पर हमला हुआ है। शनिवार को शोपियां में आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मारकर घायल कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

अभी पढ़ें – Jammu and Kashmir: सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेरर लिंक मिलने पर पांच सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

 

गोली लगने के बाद कश्मीरी पंडित पूरन कृष्ण भट की हालत गंभीर थी और उसे शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आतंकियों ने उसे तब निशाना बनाया जब वह घर से किसी काम से बाहर जा रहा था। इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रही। हाल के दिनों में कश्मीरी पंडित आतंकियों के निशाने पर हैं। आए दिनों ऐसी घटनाएं घटती रहती है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – श्रीनगर में नम आंखों से जूम को शहीद जैसी सलामी; गोली लगने के बाद भी खूब लड़ा था आर्मी डॉग

पुलिस के मुताबिक, शोपियां के उस पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाएं इस साल अप्रैल-मई से बढ़ गई हैं। अल्पसंख्यक लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola