kalyan chaubey: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव संपन्न हो गए हैं। अब कल्याण चौबे संघ के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाईचुंग भूटिया को 33-1 से हराया है। 83 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ का अध्यक्ष कोई पूर्व प्लेयर बनने जा रहा है। मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के पूर्व गोलकीपर 45 साल के कल्याण चौबे ने 33-1 से जीत दर्ज की है।
अभी पढ़ें – SRH से अलग हुए टॉम मूडी, IPL 2023 के लिए टीम ने इस दिग्गज को बनाया हेड कोच
दरअसल, कल्याण चौबे की जीत पहले ही तय मानी जा रही थी, क्योंकि क्योंकि पूर्व कप्तान भूटिया को राज्य संघों के प्रतिनिधियों के 34 सदस्यीय निर्वाचक मंडल में बहुत अधिक समर्थन हासिल नहीं था। इतना ही नहीं सिक्किम के रहने वाले 45 वर्षीय भूटिया ने जब नामांकन पत्र भरा था तो उस वक्त उनके राज्य संघ का प्रतिनिधि भी प्रस्तावक या अनुमोदक नहीं बना था।
कल्याण चौबे कौन है ?
कल्याण चौबे भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर हैं। वह 1997-98 में कोलकाता जायंट्स मोहन बगान के लिए खेल चुके हैं। इतना ही हनीं पूर्व गोलकीपर कल्याण ने ईस्ट बंगाल की टीम से भी गोलकीपिंग की है। खास बात ये है कि उन्होंने 1997 में इंडियन फुटबॉलर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता था।
अभी पढ़ें – टॉप 4 के पहले मुकाबले में आज भिड़ेंगे श्रीलंका-अफगानिस्तान, इन 2 टीमों के बीच होगा फाइनल
चुनाव लड़ चुके हैं कल्याण चौबे
कल्याण चौबे बीजेपी नेता हैं और लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने चौबे को बंगाल की कृष्णानगर सीट से टिकट दिया था। हालांकि इस चुनाव में चौबे की हार हुई थी।
क्यों हुए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के चुनाव
आपको बता दें कि इस साल भारत अंडर-17 महिला फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला था। इससे किए ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन तैयारियों में भी जुटा हुआ था, लेकिन 16 अगस्त को फीफा ने AIFF को अचानक बैन कर दिया। बैन लगने के बाद भारतीय फुटबॉल का भविष्य अंधेरे में था। फीफा ने तीसरी पार्टी के दखल को कारण बताते हुए भारत पर बैन लगाया था।
फीफा के बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक कमेटी गठित की। इस कमेटी का काम इस पूरे मामले का निपटारा कराना था और AIFF में चुनाव करवाना था। कमेटी कार्य को देखते हुए फीफा ने बीचे 25 अगस्त को AIFF पर से बैन हटाया दिया था, जिसके बाद आज अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव सफल रूप से खत्म हो गए हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 hrs agoपंजाब के तरनतारन में फायरिंग, थार सवार हमलावर ने बरसाई गोलियां; एक की मौत
8 hrs ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
9 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
10 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
11 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
11 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
13 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
14 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
14 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines