falseझारखंड के गिरिडीह में कार पेड़ से टकराई; 5 की मौत, शादी समारोह से लौट रहे थे सभी मृतक
Author: Rakesh Choudhary
2023-11-18 09:38:04
Jharkhand Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के बाघमारा में कार के पेड़ से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार सभी लोग शादी में शामिल होकर लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में शनिवार सुबह हुई। गिरिडीह एसडीपीओ ने बताया कि कार में सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के तिकोडीह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्होंने बताया कि कार में कुल 10 लोग सवार थे जिसमें 5 की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं 5 अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines