Jharkhand Floor Test : झारखंड में चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक मौजूद हैं। सीएम चंपई सोरेन के बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते कहा कि मैं आंसू नहीं बहाऊंगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोप सिद्ध हो गया तो मैं राजनीति से इस्तीफा दे दूंगा।
झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अभी तक हमने हार नहीं मानी है। अगर उन्हें लगता है कि मुझे जेल में डालकर सफल हो जाएंगे तो यह झारखंड है, जहां कई लोगों ने अपनी जान दी है।
यह भी पढ़ें : ‘हेमंत हैं तो हिम्मत है’, चंपई सोरेन ने सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
वक्त के लिए रखूंगा आंसू : पूर्व सीएम
उन्होंने आगे कहा कि मैं बिल्कुल आंसू नहीं बहाऊंगा, वक्त के लिए आंसू रखूंगा। आप लोगों के लिए आंसू की कोई अहमियत नहीं है। मैं समय आने पर इन लोगों के एक-एक सवालों और षड्यंत्रों का जवाब दूंगा।
आरोप सिद्ध हुआ तो छोड़ दूंगा राजनीति : हेमंत सोरेन
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि मुझे साढ़े आठ एकड़ भूमि घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अगर उन लोगों में हिम्मत है तो मेरे नाम पर दर्ज जमीनों के कागजात दिखा दे। अगर यह आरोप सिद्ध हो गया तो मैं हमेशा के लिए राजनीति छोड़ दूंगा।
चंपई सोरेन ने पेश किया विश्वास मत का प्रस्ताव
आपको बता दें कि अदालत ने हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दी थी। इसके बाद ईडी की टीम उन्हें लेकर विधानसभा पहुंची। फ्लोर टेस्ट के लिए जेएमएम-कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सारे विधायक भी पहुंच गए हैं। साथ ही मुख्य विपक्षी पार्टियों के नेता भी आए हैं। सीएम चंपई सोरेन ने विशेष सत्र में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर दिया है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
1 hr agoआज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
2 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
3 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
4 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, विराट कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन
5 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines