जालोर: राजस्थान के जालोर जिले में टीचर की पिटाई से दलित बच्चे की मौत के मामले में सोमवार को बारां जिले की अटरू विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल ने इस्तीफा दे दिया। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा कि “जालौर में 9 वर्षीय दलित छात्र की मौत से मैं बहुत आहत हूं। मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं।
आगे विधायक बोले की दलितों और वंचित समुदायों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं।” इससे पहले रविवार को इस मामले में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने एक के एक बाद लगातार दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा में प्राइवेट स्कूल के 9 साल के दलित छात्र द्वारा प्यास लगने पर मटके से पानी पीने पर सवर्ण जाति के जातिवादी सोच के शिक्षक ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि कल उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना की जितनी निन्दा व भर्त्सना की जाए वह कम।’ इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘ राजस्थान में आए दिन ऐसी जातिवादी दर्दनाक घटनाएं होती रहती हैं। इससे स्पष्ट है कि सरकार वहां खासकर दलितों, आदिवासियों व उपेक्षितों आदि के जान व इज्जत-आबरू की सुरक्षा करने में नाकाम है। अतः इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाये तो बेहतर।’
यह है मामला
राजस्थान के जालोर जिले के सुराणा में 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र इंद्र मेघवाल को प्यास लगी थी। स्कूल में उसने पानी का मटका छू लिया था, जिस पर टीचर छैल सिंह ने उसे पीट दिया। आरोप है कि टीचर ने बच्चे की इतनी पिटाई लगा दी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती बच्चे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बच्चे की मौत के बाद परिजनों समेत अन्य लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रशासन के अधिकारी पीड़ित परिवार वालों से बातचीत करने के लिए गांव पहुंचे थे। कई सामाजिक संगठन भी पीड़ित परिवार के साथ खड़े हो गए हैं। इस कारण सामाजित संगठनों-परिजनों की प्रशासन से झड़प भी हो गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
40 mins agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
4 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
5 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
7 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
7 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
8 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
9 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
11 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines