IPL 2024: आईपीएल 2024 में अभी तक 14 मैच खेले जा चुके हैं। जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ियों को प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल में कई युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनमें से कुछ खिलाड़ियों ने शुरुआत मैचों के दौरान ही अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ये साबित कर दिया है कि वो अब टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के लिए तैयार है। इन खिलाड़ियों में खासकर तेज गेंदबाज शामिल है, जिनके बारे में हम आपको बताने वाले है।
1. मयंक यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेदंबाज मयंक यादव इन दिनों काफी चर्चाओं में है। पिछला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच को लखनऊ ने जीत लिया था। इस मैच में ही मयंक यादव ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उनका डेब्यू काफी शानदार रहा।
अपने पहले ही मैच में मयंक ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी थी। मयंक ने इस मैच में 155.8 kmph की स्पीड से गेंद फेंकी थी। वहीं इस मैच में मयंक ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में अगर टूर्नामेंट में आगे भी मयंक का ये शानदार प्रदर्शन जारी रहता है तो उनको जल्द ही टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
2. हर्षित राणा
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेदंबाज हर्षित राणा का। हर्षित का अभी तक ये आईपीएल 2024 बेहद शानदार रहा है। जहां एक तरफ कोलकाता के मुख्स तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी है उनकी लगातार पिटाई हो रही है तो वहीं हर्षित हर मैच में विकेट लेने के साथ-साथ काफी किफायदी गेंदबाजी भी कर रहे हैं। अभी तक हर्षित ने केकेआर के लिए इस सीजन में दो मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि भविष्य में जल्द ही हर्षित को भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs LSG: आरसीबी ने जीता टॉस, Playin 11 में किया एक बड़ा बदलाव
ये भी पढ़ें:- DC vs KKR Playing 11: कोलकाता में होगी इस मैच विनर की वापसी, दिल्ली विनिंग कॉम्बिनेशन से करेगी छोड़छाड़?
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या कभी नहीं थे अच्छे कप्तान! GT में मिलता था नेहरा का सहारा, MI में आते ही खुली पोल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
26 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines