Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया गया है। 18 जनवरी को टीम इंडिया को ऐलान हो जाएगा। टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी। टीम इंडिया की कोशिश के बार फिर से चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर होगी। आइये जानते हैं कि इस आईसीसी टूर्नामेंट के लिए किन खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
रोहित शर्मा के पार्टनर हो सकते हैं ये खिलाड़ी
चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं। उनका साथ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल दे सकते हैं। गिल की हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं रही है। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने टी20 फॉर्मेट और टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
मिडिल ऑर्डर में मिल सकती है इन खिलाड़ियों को जगह
अगर टीम के मिडिल ऑर्डर की बात करें तो विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को शामिल किया जा सकता है। हालांकि ये भी देखना होगा कि श्रेयस अय्यर और केएल राहुल में से एक ही खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं। वहीं, दूसरे विकेट कीपर के तौर पर संजू सैमसन को शामिल किया जा सकता है।
हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और नितीश कुमार रेड्डी का भी दावा मजबूत
टीम में ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा को शामिल किया जा सकता है। वही, तीसरे ऑलराउंडर के तौर पर नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव पर दांव खेला जा सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए संभावित टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
34 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
41 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines